facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Oil का मार्च तिमाही में मुनाफा 49% गिरा, क्रूड ऑइल की बढ़ी कीमतों ने घटाया तेल कंपनी का प्रॉफिट

Advertisement

इंडियन ऑइल (Indian Oil) ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि पिछली तिमाही की तुलना में भी कंपनी का मुनाफा घटा है।

Last Updated- April 30, 2024 | 3:27 PM IST
Indian Oil

Indian Oil Q4 Results: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया।

कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग आधा होकर 5,487.92 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही की तुलना में कंपनी के मुनाफे में 49 प्रतिशत की गिरावट आई है।सरकारी तेल रिटेलर कंपनी ने इससे वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,841.23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इस वजह से घटा इंडियन ऑइल का मुनाफा

तेल मार्केटिंग कंपनी के मुनाफे में कमी 2024 के पहले तीन महीनों में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑइल की कीमतों में 16 प्रतिशत की वृद्धि के कारण आई है।

इंडियन ऑइल (Indian Oil) ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि पिछली तिमाही की तुलना में भी कंपनी का मुनाफा घटा है। दिसंबर तिमाही में इंडियन ऑइल ने 9,224.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसके अलावा इंडियन ऑइल का रेवेन्यू (Indian Oil Revenue) मामूली गिरावट के साथ मार्च तिमाही में 2.23 लाख करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में 2.30 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement