facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Pharma: भारतीय फार्मा उद्योग की 9 से 11 फीसदी होगी वृद्धि

Advertisement

मगर उच्च मांग और नए उत्पादों की पेशकश से यह वृद्धि वित्त वर्ष 2024 में दर्ज की गई 13 से 14 फीसदी वृद्धि के मुकाबले कम रहेगी।

Last Updated- September 30, 2024 | 10:46 PM IST
Natco pharma

भारतीय दवा कंपनियां वित्त वर्ष 2025 में 9 से 11 फीसदी राजस्व वृद्धि दर्ज करने जा रही हैं। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका, यूरोप और अन्य उभरते देशों मजबूत प्रदर्शन के कारण राजस्व वृद्धि दमदार रहेगी। मगर उच्च मांग और नए उत्पादों की पेशकश से यह वृद्धि वित्त वर्ष 2024 में दर्ज की गई 13 से 14 फीसदी वृद्धि के मुकाबले कम रहेगी।

राजस्व वृद्धि में अमेरिकी बाजार फिर से बड़ा योगदानकर्ता बना रह सकता है। यह प्रदर्शन वित्त वर्ष 2024 के प्रदर्शन के बाद देखने को मिल रहा है जब भारतीय दवा कंपनियों ने अमेरिका से राजस्व में 18.3 फीसदी का इजाफा दर्ज किया था। नए उत्पादों की पेशकश, त्वरित मंजूरी और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों के कारण मूल्य निर्धारण लाभ जैसे कारण से भी इस वृद्धि को दम मिला है।

मगर इक्रा ने चेताया है कि वित्त वर्ष 2025 में भी इन कारकों की स्थिरता देखना बाकी है। घरेलू बाजार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इक्रा ने अपने सैंपल में रखे कंपनियों के लिए 7 से 9 फीसदी की राजस्व वृद्धि का अनुमान लगाया है। यह वित्त वर्ष 24 में दर्ज 6.4 फीसदी वृद्धि से अधिक है।

जरूरी दवाइयों की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) और असमान मॉनसून ने बीते साल की वृद्धि को प्रभावित किया है। मगर नए एमएलईएम के तहत न्यूनतम मूल्य वृद्धि के बाद भी बेहतर बिक्री रणनीतियों, ग्रामीण इलाकों में वृहद वितरण और नए उत्पादों की पेशकश से वित्त वर्ष 2025 में वृद्धि बढ़ने की उम्मीद है।

यूरोपीय बाजार भी वृद्धि में योगदान दे सकता है। इक्रा ने सैंपल सेट के लिए 7 से 9 फीसदी राजस्व वृद्धि का अनुमान लगाया है। ऐसा वित्त वर्ष 2024 में 15.3 फीसदी की दमदार वृद्धि के बाद होगा। मगर बीते वित्त वर्ष में उच्च आधार प्रभाव से वित्त वर्ष 2025 के लिए वृद्धि में नरमी आने की आशंका है। उभरते बाजारों में भी पिछले वर्ष की गति के आधार पर वित्त वर्ष 2025 में 11 से 13 प्रतिशत की बेहतर वृद्धि देखने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement