facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय दवा बाजार ने सितंबर में दर्ज की मजबूत वृद्धि, 7.3% का हुआ इजाफा

Advertisement

एंटी-नियोप्लास्टिक दवाओं में 16 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि देखी गई, यूरोलॉजी दवाएं 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं और वैक्सीन की मात्रा में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

Last Updated- October 06, 2025 | 11:07 PM IST
pharmaceutical

फार्मारैक के आंकड़ों में कहा गया है कि भारतीय दवा बाजार (आईपीएम) ने सितंबर में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। बाजार की कुल बिक्री सितंबर में 20,886 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 7.3 प्रतिशत अधिक है।

मधुमेह-रोधी, हृदय और श्वसन संबंधी चिकित्साओं ने इस वृद्धि को रफ्तार दी। हृदय संबंधी दवाओं का मूल्य 13 प्रतिशत बढ़कर 2762 करोड़ रुपये हो गया जबकि मधुमेह-रोधी दवाओं की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 1889 करोड़ रुपये हो गई। इससे दीर्घाव​धि देखभाल चिकित्साओं की मजबूत मांग का पता चलता है। श्वसन संबंधी उपचारों की बिक्री में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और बिक्री 1,703 करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो इन्हेलर तथा इससे संबंधित दवाओं की बढ़ती जरूरत को दर्शाता है।

अन्य चिकित्सा सेगमेंट ने भी भारतीय दवा बाजार के प्रदर्शन में सकारात्मक योगदान दिया। एंटी-नियोप्लास्टिक दवाओं में 16 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि देखी गई, यूरोलॉजी दवाएं 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ीं और वैक्सीन की मात्रा में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो क्रमशः 511 करोड़ रुपये, 371 करोड़ रुपये और 203 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इससे सभी स्पे​शियल्टी और प्रीवेंटिव थेरेपी में मजबूत विस्तार का पता चलता है। गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल और पेन/एनाल्जेसिक जैसे खंडों में मामूली गिरावट आई। हालांकि समग्र मूल्य वृद्धि सकारात्मक रही, जो मुख्य रूप से मूल्य निर्धारण और प्रीमियम उत्पादों पर केंद्रित थी।

कंपनियों में सन फार्मा 8.4 प्रतिशत हिस्सेदारी और 8.8 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ बाजार में अग्रणी रही। उसके बाद एबट, मैनकाइंड, सिप्ला और एल्केम का स्थान रहा जिन्होंने क्रमशः 3.7 प्रतिशत, 4.7 प्रतिशत, 9.2 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। शीर्ष 20 कंपनियों में मिश्रित रुझानों के बावजूद अधिकांश ने मूल्य में दो अंक की वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement