facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारतीय रेलवे वित्त निगम को 2022-23 में 6,337 करोड़ रुपये का मुनाफा

Advertisement

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 23,891.28 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- September 22, 2023 | 9:03 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड (IRFC) ने वित्त वर्ष 2022-23 में 6,337.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। यह इससे पिछले साल के मुकाबले चार प्रतिशत अधिक है। कंपनी के एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए आईआरएफसी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेली वर्मा ने कहा कि कंपनी की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 23,891.28 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुल 1,960.28 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा की है, जो वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध लाभ का 30.93 प्रतिशत है।

वर्मा ने कहा कि आईआरएफसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 32,392.63 करोड़ रुपये की राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में प्रबंधन अधीन संपत्ति 4,66,938 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 8.63 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 9:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement