facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय चाय संघ ने चाय की पत्ती के लिए क्वालिटी रेटिंग का दिया सुझाव

Advertisement

टी रिसर्च एसोसिएशन (टीआरए) ने अपने हालिया शोध में प्रसंस्कृत सीटीसी चाय की गुणवत्ता पर पत्ती की परिपक्वता के प्रभाव का आकलन किया है।

Last Updated- November 08, 2024 | 10:40 PM IST
Tea

भारतीय चाय संघ (ITA) उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए एक से लेकर पांच पत्तियों वाली पहचान की वैज्ञानिक गुणवत्ता ग्रेडिंग प्रणाली शुरू करने पर विचार कर रहा है।

आईटीए के चेयरमैन हेमंत बांगड़ ने एसोसिएशन की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टी रिसर्च एसोसिएशन (टीआरए) ने अपने हालिया शोध में प्रसंस्कृत सीटीसी चाय की गुणवत्ता पर पत्ती की परिपक्वता के प्रभाव का आकलन किया है। इसके अनुसार जैसे-जैसे पत्तियां परिपक्व होती हैं, एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि कम हो जाती है।

उन्होंने बताया, ‘यह गुणवत्तापूर्ण बेंचमार्किंग कोड और गुणवत्ता मानदंडों को फिर से परिभाषित करने के द्वार खोलता है। समग्र शोध उपभोक्ताओं को विभिन्न किस्म की चाय की गुणवत्ता में अंतर करने की जानकारी दे सकता है। यह उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधित लाभ के अलावा एक से लेकर पांच पत्तियों की पहचान वाली वैधानिक वैज्ञानिक गुणवत्ता ग्रेडिंग प्रणाली में सक्षम बना सकता है।’

बांगड़ ने बैठक के इतर बताया कि जब दो पत्तियों और एक कली से चाय बनाई जाती है तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अधिकतम मात्रा होती है। यह मात्रा तीन पत्तियों और अधिक कोपल से बनाए जाने पर कम हो जाती है।

बांगड़ ने कहा, ‘हालांकि उपभोक्ता को यह नहीं मालूम होता है कि गुणवत्ता समान नहीं है और उसे सूचनाओं पर आधारित अधिक विकल्प मुहैया कराए जाने चाहिए।’ चाय में करीब 75 से 80 फीसदी खपत पैकेज यानी पैकेट वाले चायपत्ती की तरफ स्थानांतरित हो गई है।

बांगड़ ने कहा, ‘हमें टी बाेर्ड, टीआरए और बाहरी विशेषज्ञों की समिति बनाने की जरूरत है ताकि वे बाजार में उपलब्ध हर किस्म का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण कर सकें और उसे रेटिंग दें।’ आईटीए चेयरमैन को भरोसा है कि इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। और ग्राहकों का भरोसा बेहतर होगा।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement