facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ford कारों को आकार दे रही भारतीय टीम, वैश्विक कारों के डिजाइन और विकास में चेन्नई की अहम भूमिका

Advertisement

वै​श्विक वाहन दिग्गज चेन्नई में अपने फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशंस (एफबीएस) के माध्यम से कंपनी की दुनिया भर में कामयाब कारों के डिजाइन और विकास को आयाम दे रही है।

Last Updated- August 22, 2024 | 10:23 PM IST
Post-India exit, Chennai brains key to Ford's top-selling models globally Ford कारों को आकार दे रही भारतीय टीम, वैश्विक कारों के डिजाइन और विकास में चेन्नई की अहम भूमिका

अगस्त 2022 में फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी विनिर्माण इकाइयों को बंद कर भारत से कारोबार समेट लिया था। इसके दो साल बाद भी वै​श्विक वाहन दिग्गज चेन्नई में अपने फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशंस (एफबीएस) के माध्यम से कंपनी की दुनिया भर में कामयाब कारों के डिजाइन और विकास को आयाम दे रही है।

एफबीएस के मुताबिक कंपनी की दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों एफ-सीरीज, एक्सप्लोरर, ट्रांजिट, रेंजर आदि को वि​शिष्ट कलपुर्जों के डिजाइन और विकास के माध्यम से भारत की छाप दी जा रही है। एफएसबी कंपनी की वै​श्विक दक्षता को देखती है। इसमें 12,000 कर्मचारी काम करते हैं और इसका ग्लोबल टे​क्नोलॉजी और बिजनेस सेंटर चेन्नई में है।

एफबीएस के एक अ​धिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि एफएसबी टीम फोर्ड की वै​श्विक टीम को कंप्यूटर-आधारित डिजाइन, कंप्यूटर-आधारित इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर विकास में मदद करती है। एफबीएस तीन साल में चेन्नई में 3,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया में है जिससे इसके कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 15,000 हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘हम ईवी, पेट्रोल-डीजल इंजन और हाइब्रिड वाहनों के लिए कलपुर्जों और सिस्टम के डिजाइन तथा विकास में भागीदारी करते हैं।’

इन मॉडलों में से फोर्ड को सबसे ज्यादा कमाई एफ-सीरीज से होती है। साल की पहली छमाही में अमेरिका में यह सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाहन रहा और यह लगातार 48वें साल अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाला पिकअप ट्रक भी है। 2023 में कंपनी ने 7.50 लाख पिकअप बेचे और इस साल की पहली छमाही में 3,52,406 पिकअप बेच चुकी है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘इस साल दूसरी तिमाही में भी फोर्ड दुनिया की सबसे ज्यादा पिकअप बेचने वाली कंपनी बनी है। एफ-सीरीज ट्रक की अमेरिका में जबरदस्त मांग है। इसी तरह ट्रांजिट अमेरिका में सबसे ज्यादा बिकने वाली वैन है और पहली छमाही में इसकी रिकॉर्ड बिक्री हुई है। 2024 की पहली छमाही में फोर्ड ने एसयूवी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है और 2017 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।’ फोर्ड की रेंजर अमेरिका ही नहीं ब​ल्कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोप में सबसे ज्यादा बिकने वाला मझोले आकार का पिकअप ट्रक है। उन्होंने कहा, ‘हम रेंजर के विकास में भी मदद करते हैं।’

एफबीएस के अ​धिकारी ने कहा, ‘फोर्ड शानदार और मूल्यवान उत्पाद एवं अनुभव तैयार करती है, जो कंपनी में हर ग्राहक का भरोसा बनाए रखते हैं। फोर्ड बिजनेस सॉल्यूशंस में टीम के सदस्य अन्य बाजारों और इंजीनियरिंग केंद्रों के अपने साथी कर्मचारियों के साथ कलपुर्जों, सिस्टम और फीचर के डिजाइन एवं विकास पर करीब से काम करते हैं। एफबीएस टीम ने जिन वाहनों के विकास और डिजाइन पर काम किया है, उनमें से कई को दुनिया भर के ग्राहकों ने खूब सराहा गया है।’

फोर्ड इंडिया ने 9 सितंबर, 2021 को अपना कारोबार समेटने की घोषणा की थी और अगस्त 2022 में उत्पादन बंद कर दिया था। एफबीएस फोर्ड समूह का वै​श्विक टैलेंट ऑफिस है। एफबीएस के दफ्तर चेन्नई, मेक्सिको सिटी और हंगरी में हैं, जो एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी, ग्लोबल डेटा इनसाइट और एनालिटिक्स, वित्त तथा मानव संसाधन में भी सहयोग करते हैं।

Advertisement
First Published - August 22, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement