facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वैश्विक ईवी क्षेत्र में भारत की अग्रणी​ भूमिका

Advertisement

रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 23 में 21.2 प्रतिशत की दर के साथ सबसे अधिक दोपहिया बिक्री वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- September 10, 2023 | 10:34 PM IST
India's leading role in the global EV sector

वर्ष 2023 में वैश्विक स्तर पर कुल 1.54 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की शिपमेंट भेजी जाएगी। इसमें कारों की बाजार हिस्सेदारी 97.1 प्रतिशत रहेगी। अनुसंधान फर्म गार्टनर के पूर्वानुमान से यह जानकारी मिलती है। ये आंकड़े विश्व ईवी दिवस से पहले जारी किए गए थे, जो 9 सितंबर को होता है।

वर्ष 2023 के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि इलेक्ट्रिक बस और वैन के मामले में दोनों में से प्रत्येक की रिकॉर्ड स्तर पर 2,00,000 शिपमेंट रहेगी। वर्ष 2024 में कुल शिपमेंट 1.85 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

जेएमके रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार भारत में ईवी की बिक्री बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 (वित्त वर्ष 23) में बिक्री 173.6 प्रतिशत तक बढ़कर 12.5 लाख हो गई, जो पिछले वर्ष की 4,60,000 बिक्री से अधिक है। वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 1,50,000 था। बाजार हिस्सेदारी में पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का योगदान सबसे अधिक है, जो वित्त वर्ष 23 तक संयुक्त रूप से 48.8 प्रतिशत रही
है।

वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 23 के बीच इस बिक्री में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 20.6 प्रतिशत की दर के साथ सबसे अधिक रही, इसके बाद महाराष्ट्र (10.2 प्रतिशत), दिल्ली (8.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.5 प्रतिशत), और राजस्थान (6.4 प्रतिशत) का स्थान रहा।

रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 23 में 21.2 प्रतिशत की दर के साथ सबसे अधिक दोपहिया बिक्री वृद्धि दर्ज की। तिपहिया वाहन की श्रेणी में महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने बाजार हिस्सेदारी में नौ प्रतिशत की दर के साथ सर्वाधिक योगदान किया।

कार श्रेणी में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 79.3 प्रतिशत रही, जबकि पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस 31.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बस श्रेणी में आगे रही।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement