facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति फिलहाल JLR के लिए उपयुक्त नहीं: Tata Motors

Advertisement

भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के तहत देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाती है।

Last Updated- August 02, 2024 | 6:42 AM IST
Tata Motors
Representative Image

टाटा मोटर्स ने गुरुवार को कहा कि उसकी ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का लाभ उठाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है क्योंकि यह कंपनी के लिए उपयुक्त नहीं है।

भारत की नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के तहत देश में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को आयात शुल्क में रियायत दी जाती है। इस वर्ष मार्च में सरकार ने टेस्ला जैसी प्रमुख वैश्विक ईवी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए नई ईवी नीति की घोषणा की थी।

इसके तहत उन्हें सरकार द्वारा अनुमोदन पत्र जारी करने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए 35,000 डॉलर और उससे अधिक कीमत वाले वाहनों पर 15 प्रतिशत के कम सीमा शुल्क/आयात शुल्क दर पर सीमित संख्या में कारों का आयात करने की अनुमति दी गई। टाटा मोटर्स के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पी बी बालाजी ने तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, “इस समय वह विशिष्ट नीति हमारे लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए, हमारा फिलहाल इसका लाभ उठाने का इरादा नहीं है।”

वह एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जेएलआर की देश में भविष्य में ईवी के बड़े पैमाने पर उत्पादन पर नजर रखते हुए भारत की नई ईवी नीति का लाभ उठाने की कोई योजना है।

बालाजी ने कहा कि वर्तमान में भारत में जेएलआर का कारोबार बहुत अच्छी स्थिति में है, तथा बहुत मजबूती से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “हमने अभी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के विनिर्माण का स्थानीयकरण किया है, और हम इस मोर्चे पर ऑर्डर में भारी वृद्धि देख रहे हैं। जैसे-जैसे मात्रा बढ़ती है, हम यथासंभव स्थानीयकरण जारी रखना चाहेंगे, और यदि नीतिगत माहौल का हम लाभ उठाने में सक्षम होते हैं, तो हम निश्चित रूप से इसपर विचार करेंगे।”

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 6:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement