facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo ने महिला पायलटों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा, 1,000 का आंकड़ा करेगी पार

Advertisement

दुनिया भर में जहां 7-9 प्रतिशत महिला पायलट होती हैं, वहीं IndiGo में करीब 14 प्रतिशत महिला पायलट हैं।

Last Updated- August 15, 2024 | 6:39 PM IST
IndiGo will fly its first flight from Navi Mumbai Airport, will start with 18 flights to 15 cities

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अगले साल तक अपने वर्कफोर्स में महिला पायलटों की संख्या बढ़ाकर 1000 से अधिक करने का लक्ष्य रख रही है। विविधता और समावेशिता बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत एयरलाइन यह कदम उठा रही है। फिलहाल एयरलाइन के पास 800 से अधिक महिला पायलट हैं।

इंडिगो के ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सुखजीत एस पासरीचा ने कहा कि एयरलाइन हर क्षेत्र में, जिसमें इंजीनियरिंग और उड़ान स्टाफ शामिल हैं, बड़े पैमाने पर समावेशिता ला रही है। उन्होंने पीटीआई को बताया, “हम हर काम के क्षेत्र में विविधता और समावेशिता ला रहे हैं। हमारा इसका 360 डिग्री दृष्टिकोण है… इंजीनियरिंग में कुल मिलाकर महिलाओं की संख्या में हमारी लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

उन्होंने बताया कि एयरलाइन के पास सबसे ज्यादा 800 से ज्यादा महिला पायलट हैं। दुनिया भर में जहां 7-9 प्रतिशत महिला पायलट होती हैं, वहीं इंडिगो में करीब 14 प्रतिशत महिला पायलट हैं।

उन्होंने कहा, “हम एक साल (अगस्त 2025 तक) में 1000 महिला पायलटों की संख्या पार कर जाएंगे।” एयरलाइन रोजाना 2000 से ज्यादा उड़ानें भरती है और उसके पास 5000 से ज्यादा पायलट हैं।

देश की आजादी के 77 साल पूरे होने पर बुधवार को इंडिगो ने अपने एयरबस और एटीआर विमानों के लिए 77 महिला पायलटों को शामिल किया। 31 मार्च, 2024 तक एयरलाइन के 36,860 स्थायी कर्मचारी थे, जिनमें 5,038 पायलट और 9,363 केबिन क्रू शामिल थे। इसमें 713 महिला पायलट शामिल थीं। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement