facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो-एयरबस सौदा भारतीय विमानन जगत के लिए उपलब्धिः सिंधिया

Advertisement

यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन से मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है।

Last Updated- June 20, 2023 | 5:25 PM IST
Union telecom minister Jyotiraditya Scindia

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि घरेलू एयरलाइन इंडिगो की तरफ से विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों के लिए दिया गया ऑर्डर नागर विमानन के क्षेत्र में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इंडिगो ने सोमवार को इस विमान खरीद समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस उसे ए320 सीरीज के 500 विमानों की आपूर्ति अगले दशक में करेगा। यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन से मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है।

इस सौदे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक सौदा एयर इंडिया की तरफ से एयरबस और बोइंग को संयुक्त रूप से दिए गए 470 विमानों के ऑर्डर से काफी साम्यता रखता है। दुनिया में किसी भी विमान विनिर्माता को किसी एयरलाइन से दिए गए इस सबसे बड़े ऑर्डर के साथ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।’

उन्होंने कहा कि नागर विमानन के क्षेत्र में निवेश का गुणक प्रभाव होता है और इसमें लगाया गया प्रत्येक डॉलर वृद्धि के मामले में तिगुना साबित होता है। इसके अलावा इससे रोजगार भी कई गुना बढ़ जाता है। सिंधिया ने कहा, ‘जहां अगले सात से लेकर 10 वर्षों में विमानों के बेड़े में विस्तार पर हमारी नजरें टिकी हैं, वहीं हम इसके लिए बुनियादी ढांचे का भी विस्तार करना चाहते हैं।’

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement