facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo Q4 Results: कंपनी को Q4 में ₹2,537 करोड़ का भारी घाटा, खर्च में भी 30% की बढ़ोतरी

Advertisement

इंडिगो ने बताया कि चौथी तिमाही के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 5 प्रतिशत तक तेजी से कमजोर हुआ। इस कारण उसे लगभग 4,820 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा घाटा हुआ

Last Updated- May 29, 2026 | 9:59 PM IST
Aviation Sector
फोटो क्रेडिट: PTI

इंडिगो एयरलाइन ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 2,536.9 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा दर्ज किया। यह घाटा विदेशी मुद्रा में भारी नुकसान, विमानन ईंधन (एटीएफ) की बढ़ी हुई कीमतों और पश्चिम एशिया की लड़ाई के कारण उड़ानें रद्द होने से हुआ। एयरलाइन ने पिछले साल की इसी अवधि में 3,067.5 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इंडिगो ने बताया कि चौथी तिमाही के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 5 प्रतिशत तक तेजी से कमजोर हुआ। इस कारण उसे लगभग 4,820 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा घाटा हुआ। इंडिगो के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी गौरव नेगी ने एनालिस्ट कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा, ‘विदेशी मुद्रा घाटा मुख्य रूप से ‘मार्क-टू-मार्केट’ नुकसान है।’ उन्होंने बताया कि यह विदेशी मुद्रा घाटा मुख्य रूप से विमानों की लीज और रखरखाव से जुड़ी उन देनदारियों से संबंधित है, जिनका भुगतान 8-10 साल में किया जाना है। 

नेगी ने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण एयरलाइन को परिचालन, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करनी पड़ी। उन्होंने कहा, ‘हमारी रोजाना लगभग 160 उड़ानें थीं, जो प​श्चिम ए​शिया और यूरोप तक जाती थीं। जब संकट आया, तो इनमें से ज्यादातर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।’

नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विमानन ईंधन की बेंचमार्क कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। सरकार और तेल विपणन कंपनियों के सहयोग के कारण घरेलू एटीएफ की कीमतों में लगभग 25-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं इंडिगो ने कहा कि वह ईंधन की लागत में हुई इस बढ़ोतरी का पूरा बोझ यात्रियों पर नहीं डाल सकी। 

चौथी तिमाही में, इंडिगो का कुल खर्च सालाना आधार पर 30.1 प्रतिशत बढ़कर 25,932.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि उसकी कुल आय सालाना आधार पर केवल 3.2 प्रतिशत बढ़कर 23,830.7 करोड़ रुपये रही। 

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement