facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तुर्किये की एयरलाइन के साथ साझेदारी से देश की अर्थव्यवस्था को मिलता है लाभ: Indigo

Advertisement

फिलहाल इंडिगो टर्किश एयरलाइंस से किराये पर लिए गए दो विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। 

Last Updated- May 15, 2025 | 10:56 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि टर्किश एयरलाइंस के साथ उसकी साझेदारी से भारतीय यात्रियों और देश की अर्थव्यवस्था को कई लाभ मिलते हैं क्योंकि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है और अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी अधिक किफायती हो जाती है। इंडिगो की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान का समर्थन करने और आतंकी ठिकानों पर भारत के हालिया हमलों की तुर्किये द्वारा निंदा करने के बाद कुछ हलकों में तुर्किये के सामान और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। कुछ ऑनलाइन यात्रा सुविधा मंचों और संगठनों ने भी लोगों को तुर्की न जाने की सलाह जारी की है। फिलहाल इंडिगो टर्किश एयरलाइंस से किराये पर लिए गए दो विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती है। 

इसके अलावा यह यूरोप और अमेरिका में 40 से अधिक स्थानों पर कोडशेयर सीटें भी मुहैया कराती है। कोडशेयर भागीदारी के तहत एयरलाइन अपने यात्रियों को अपनी साझेदार एयरलाइन पर बुक कर सकती है और टिकट एक ही रहता है। इंडिगो के एक अधिकारी ने कहा कि भारत और तुर्किये के बीच जारी हवाई यातायात को द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते (एएसए) और भारत से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं के समग्र निर्माण के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। एएसए के तहत तुर्किये और भारत की एयरलाइंस को दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह कुल 56 उड़ानें संचालित करने की अनुमति मिली है। घरेलू एयरलाइंस भारत से तुर्किये और तुर्किये से भारत के लिए हर सप्ताह 14-14 उड़ानें संचालित करती हैं। इतनी ही उड़ानों के संचालन की अनुमति तुर्किये की एयरलाइंस को भी है। इंडिगो के अधिकारी ने कहा कि टर्किश एयरलाइंस के साथ साझेदारी से भारतीय यात्रियों और देश की अर्थव्यवस्था को कई लाभ मिलते हैं। 

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement