facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गो फर्स्ट के परिचालन पर ‘ब्रेक’ से Indigo को फायदा, मई में रिकॉर्ड मार्केट हिस्सेदारी हासिल की

Advertisement

घरेलू एयरलाइनों ने मई माह के दौरान 1.32 करोड़ से अधिक यात्रियों को सफर कराया।

Last Updated- June 15, 2023 | 6:01 PM IST
IndiGO

डॉमेस्टिक एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन के परिचालन पर रोक का फायदा उठाते हुए मई में घरेलू मार्केट में 61.4 प्रतिशत की रिकॉर्ड हिस्सेदारी हासिल की है।

वहीं, घरेलू एयरलाइनों ने मई माह के दौरान 1.32 करोड़ से अधिक यात्रियों को सफर कराया। इसमें पिछले महीने यानी अप्रैल की तुलना में 3 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

नगर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो के जरिये मई में 81 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया और इस दौरान एयरलाइन की मार्केट हिस्सेदारी रिकॉर्ड 61.4 प्रतिशत रही।

स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी घटी

साल 2023 के पहले चार महीनों में इंडिगो ने 54 से 58 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी। एयरलाइन की बाजार हिस्सेदारी पिछली बार जुलाई 2020 में 60 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद मई 2023 में एयरलाइन ने यह आंकड़ा हासिल किया है।

एयरएशिया इंडिया, एयर इंडिया और विस्तारा जैसी अन्य एयरलाइनों को भी गो फर्स्ट की परेशानियों से मार्केट शेयर गेन में फायदा हुआ। हालांकि, मई में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी पिछले महीने के 5.8 फीसदी से घटकर 5.4 फीसदी रह गई।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement