facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo की बड़ी उड़ान: FY26 में लंदन, एथेंस समेत 10 नए अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स

Advertisement

एल्बर्स ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जहां बढ़ती मांग को बुनियादी ढांचे के विस्तार से समर्थन मिल रहा है।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:49 PM IST
Indigo GST penalty

इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में विमानन कंपनी लंदन और एथेंस सहित कुल 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। अन्य गंतव्यों में एम्स्टर्डम (नीदरलैंड), मैनचेस्टर (ब्रिटेन), कोपेनहेगन (डेनमार्क), सिएम रीप (कम्बोडिया) और मध्य एशिया के चार स्थान शामिल हैं।

एल्बर्स ने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जहां बढ़ती मांग को बुनियादी ढांचे के विस्तार से समर्थन मिल रहा है। इंडिगो, पट्टे पर लिए गए बोइंग 787-9 विमान के साथ मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ानें जुलाई में संचालित करना शुरू करेगी। यह विमानन कंपनी की लंबी दूरी की उड़ानों की भी शुरुआत होगी।

Also Read: बैंकों और NBFC द्वारा मिस सेलिंग पर लगेगा लगाम, RBI इसे रोकने के लिए जल्द लाएगा सख्त दिशानिर्देश

कंपनी की आय 10 अरब डॉलर है। यह 90 से अधिक घरेलू एवं 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं मुहैया कराती है। वहीं 430 से अधिक विमानों के बेड़े के साथ रोजाना 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

एल्बर्स ने कहा कि विमानन कंपनी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के विस्तार के साथ ही भारत को ‘कनेक्टिंग’ उड़ानों के लिए एक बेहतरीन स्थल बनाने का भी एक बड़ा अवसर है। उन्होंने देश के अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनने की क्षमता पर भी प्रकाश डाला। एल्बर्स ने कहा कि वर्तमान में भारत के अंतरराष्ट्रीय यातायात में भारतीय विमानन कंपनियों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है, जबकि शेष 55 प्रतिशत सेवाएं विदेशी विमानन कंपनियों द्वारा प्रदान की जाती हैं।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 10:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement