facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo ने रचा इतिहास, m-cap के मामले में बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन

Advertisement

IndiGo Airlines का मार्केट कैप 17.6 अरब डॉलर हो चुका है, जबकि साउथवेस्ट एयरलाइन्स का m-cap 17.3 अरब डॉलर है।

Last Updated- April 10, 2024 | 5:11 PM IST
indigo
Representative Image

IndiGo Share Price: इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई है।  मार्केट कैप (market capitalization, m-cap) के मामले में इसने साउथवेस्ट एयरलाइन्स (Southwest Airlines) को पछाड़ दिया है।

कितना हुआ मार्केट कैप?

इंडिगो एयरलाइन्स (IndiGo Airlines) का मार्केट कैप 17.6 अरब डॉलर हो चुका है, जबकि साउथवेस्ट एयरलाइन्स का m-cap 17.3 अरब डॉलर है।

बता दें कि डेल्टा एयरलाइन्स (Delta Air Lines) 30.4 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं,  रयान एयर (Ryanair Holdings) 26.5 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में यात्रियों को कितनी मात्रा में दी जाए शराब? DGCA ने कही ये बात

दिसंबर 2023 में इंडिगो यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई थी। जबकि डेल्टा एयर और रयानएयर होल्डिंग्स 30.4 बिलियन डॉलर और 26.5 बिलियन डॉलर एम-कैप के साथ टॉप दो एयरलाइंस थीं।

IndiGo शेयर प्राइस

विमानन कंपनी के शेयर आज यानी बुधवार को NSE-BSE पर शानदार प्रदर्शन करते दिखे। इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयरों ने 10 अप्रैल को दोपहर के कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत बढ़कर 3,801 रुपये पर नई रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की।

NSE पर स्टॉक पिछले बंद से 4.5 प्रतिशत ऊपर ₹3,798 पर कारोबार कर रहा था। पिछले 1 साल में शेयर की कीमत 99.7 फीसदी बढ़ी है।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 5:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement