facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DGCA से इंडिगो को बड़ी राहत! टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों की लीज तीन महीने बढ़ी

Advertisement

DGCA का ये फैसला इंडिगो के लिए राहत की बात है, क्योंकि इससे उसकी उड़ानें बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

Last Updated- May 30, 2025 | 8:17 PM IST
Indigo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की विमानन नियामक संस्था DGCA ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस को टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के डैंप लीज को तीन महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब ये लीज 31 अगस्त तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने छह महीने की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन DGCA ने सिर्फ तीन महीने की इजाजत दी।

क्यों जरूरी थी ये मंजूरी?

इंडिगो इस समय टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777-300 ER विमान डैंप लीज पर चला रही है। इनका लीज पीरियड 31 मई को खत्म होने वाला था। अगर ये लीज खत्म हो जाती, तो अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती थी। इसीलिए DGCA ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लीज की अवधि बढ़ाने का फैसला किया।

Also Read | Tata, Mahindra से लेकर KIA तक, हाइब्रिड गाड़ी को लेकर नई पॉलिसी से कंपनियों में हड़कंप; पत्र लिखकर विरोध

हालांकि, हाल ही में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने और भारत के आतंकी ठिकानों पर हमले की निंदा करने के बाद इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस के रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, 15 मई को एविएशन सिक्योरिटी वॉचडॉग बीसीएएस ने तुर्की की कंपनी सिलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सिक्योरिटी क्लीयरेंस राष्ट्रीय सुरक्षा के हवाले से रद्द कर दिया था। कुछ ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और संगठनों ने भी लोगों से तुर्की की यात्रा न करने की सलाह दी है।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement