facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो 25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 10 शहरों के लिए शुरू करेगी घरेलू उड़ानें

Advertisement

इंडिगो इस एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, नॉर्थ गोवा के मोपा, जयपुर, नागपुर, कोच्चि और मंगलौर जैसे शहरों को जोड़ेगी

Last Updated- November 15, 2025 | 1:48 PM IST
IndiGo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि वह 25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें शुरू कर देगी। ये उड़ानें देश के 10 शहरों के लिए होंगी। एयरलाइन का कहना है कि आगे चलकर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के इस दूसरे एयरपोर्ट से और ज्यादा जगहों को जोड़ा जाएगा। यह नया एयरपोर्ट 1,160 हेक्टेयर में फैला हुआ है। पहले चरण में यहां एक टर्मिनल और एक रनवे तैयार है। यह एयरपोर्ट हर साल 20 मिलियन यात्रियों को संभाल सकता है। इस फेज को बनाने में 19,650 करोड़ रुपये खर्च हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 8 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया था।

Also Read: IndiGo Q2FY26 results: घाटा बढ़कर ₹2,582 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू 9.3% बढ़ा

इंडिगो की नई कनेक्टिविटी

इंडिगो इस एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, नॉर्थ गोवा के मोपा, जयपुर, नागपुर, कोच्चि और मंगलौर जैसे शहरों को जोड़ेगी। ये सारी उड़ानें 25 दिसंबर से शुरू होंगी। कंपनी का मानना है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) मुंबई के मौजूदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मदद करेगा। देश की फाइनेंशियल कैपिटल में हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ रही है। ये एयरपोर्ट उस मांग को पूरा करने में अहम रोल निभाएगा।

NMIA की लोकेशन भी काफी अच्छी है। ये वेस्टर्न इंडिया में रीजनल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। साथ ही, इलाके की इकोनॉमी को भी सपोर्ट करेगा। इंडिगो का कहना है कि ये एयरपोर्ट फ्यूचर-रेडी है। मतलब, आने वाले समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

गुरुग्राम में बेस वाली इंडिगो देश की सबसे बड़ी लो-कॉस्ट एयरलाइन है। ये रोजाना 2,300 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाती है। कंपनी 130 से अधिक जगहों पर जाती है। इनमें 90 घरेलू एयरपोर्ट शामिल हैं। Planespotter.net. के मुताबिक, 14 नवंबर तक  इंडिगो के पास कुल 409 एयरक्राफ्ट हैं। इनमें से 362 उड़ान भर रहे हैं, जबकि 47 ग्राउंड पर हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2025 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement