facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो ने एयरबस को 30 और ए350 वाइड बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया

Advertisement

विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार इस ऑर्डर की कीमत 4 अरब डॉलर से लेकर 5 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

Last Updated- June 01, 2025 | 11:04 PM IST
27 Flights Diverted, 51 Cancelled at Mumbai Airport Amid Heavy Rains Mumbai Rains: मूसलाधार बारिश की चपेट में मुंबई एयरपोर्ट, 27 फ्लाइट्स का बदला रूट, 51 रद्द

इंडिगो ने 30 अतिरिक्त ए350-900 वाइड बॉडी विमानों का ऑर्डर देने के लिए रविवार को यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कंपनी का इरादा अगले दशक के दौरान अपने लंबी दूरी वाले नेटवर्क का विस्तार करना है। विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार इस ऑर्डर की कीमत 4 अरब डॉलर से लेकर 5 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

पिछले साल अप्रैल में विमानन कंपनी ने एयरबस को 30 ए350-900 वाइड बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया था। अप्रैल 2024 के इस ऑर्डर के साथ पहली बार भारत की इस सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने वाइड बॉडी वाले विमानों के लिए ऑर्डर दिया था।

अप्रैल 2024 के ऑर्डर के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि इंडिगो के पास वाइड बॉडी विमानों का ऑर्डर बढ़ाकर 100 विमान करने का विकल्प था।

इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी पीटर एल्बर्स ने इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की वार्षिक आम बैठक में एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) बेनोइट डी सेंट-एक्सुपेरी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, ‘इंडिगो के पास 70 और ए350 विमानों का ऑर्डर देने का विकल्प था। हम उस विकल्प का एक हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं तथा 30 और ए350 विमानों का ऑर्डर दे रहे हैं। इससे वाइड बॉडी का हमारा कुल ऑर्डर 60 विमानों तक पहुंच गया है।’ 

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement