facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indigo Q3 Results : इंडिगो का प्रॉफिट तीसरी तिमाही में बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 6:10 PM IST
indigo

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये हो गया।

हवाई यात्रा के लिए मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान तिमाही में कंपनी ने 129.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 15,410.2 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 9,480.1 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर अल्बर्स ने कहा, ‘‘हवाई यात्रा की मजबूत मांग की पृष्ठभूमि में बीती तीसरी तिमाही का प्रदर्शन परिचालन और वित्तीय दोनों मोर्चों पर मजबूत रहा है। पूरे संगठन में शुरू की गई पहल ने नतीजा देना शुरू कर दिया है।’’

वहीं, दिसंबर तिमाही में इंडिगो का रेवेन्यू बढ़कर 154.1 अरब रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी का सबसे ऊंचा तिमाही राजस्व है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement