facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IndiGo Q3 results: तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा उछला, राजस्व बढ़कर ₹19,452 करोड़

IndiGo Q3 Results: कंपनी ने ₹2,998 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,418 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 02, 2024 | 5:01 PM IST
IndiGO
IndiGo Q3 Results

IndiGo Q3 Results: विमानन दिग्गज इंडिगो (IndiGo) ने शुक्रवार को अपनी दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे (Q3 Results Today) जारी कर दिए हैं। कंपनी ने ₹2,998 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 1,418 करोड़ रुपये था।

इस बीच, परिचालन से राजस्व बढ़कर ₹19,452 करोड़ हो गया।

हवाई यात्रा के लिए मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कम लागत वाली विमानन कंपनी इंडिगो के पास 358 विमानों का भारत का सबसे बड़ा एयरलाइन बेड़ा है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 62% से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Tata Motors FY24Q3 Results: उम्मीद से काफी बेहतर रही टाटा मोटर्स की परफॉर्मेंस, दर्ज किया 7,025 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनी को देश में हुए क्रिकेट विश्व कप के साथ-साथ लगातार त्योहारी और शादी के सीज़न से काफी फायदा हुआ।

इंडिगो का राजस्व 30% बढ़कर 19,452 करोड़ रुपये हो गया, जिसका श्रेय विश्लेषकों ने किराए में बढ़ोतरी को दिया। इसका खर्च 22% बढ़ गया क्योंकि ईंधन लागत – जो कुल का 40% है – 18% बढ़ गई। हालांकि, विदेशी मुद्रा घाटा 91% से अधिक कम हो गया।

यह भी पढ़ें: Facebook और Instagram ने 2023 की तीसरी तिमाही में कमाए 14 अरब डॉलर

इंडिगो का लोड फैक्टर, या उपयोग की गई यात्री वहन क्षमता, 85.1% से बढ़कर 85.8% हो गई। इसके शेयर शुक्रवार को 2% बढ़कर 3,127.1 रुपये के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्लोजिंग प्राइस पर बंद हुए।

First Published - February 2, 2024 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट