facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo Q3FY26 Results: फ्लाइट कैंसिलेशन का दिखा असर,मुनाफा 78% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आया

Advertisement

पायलटों की कमी के कारण दिसंबर महीने में कंपनी को अपनी हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा था, जिससे देश के एविएशन सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई थी

Last Updated- January 22, 2026 | 5:52 PM IST
Indigo Q3 Results

IndiGo Q3FY26 Results: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। दिसंबर तिमाही में एयरलाइन को भारी- भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। Q3FY26 में एयरलाइन का मुनाफा 78 फीसदी घटकर 549.1 करोड़ रुपये रह गया। उड़ानों में व्यवधान और नए श्रम कानून के लागू होने से कंपनी की कमाई पर असर पड़ा। एक साल पहले की समान अवधि में इंडिगो ने 2,448.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। बता दें कि पायलटों की कमी के कारण दिसंबर महीने में एयरलाइन को अपनी हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा था, जिससे देश के एविएशन सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई थी।

Also Read: रूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्स 

फ्लाइट कैंसिलेशन से हुआ ₹577 करोड़ का नुकसान

कंपनी ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसे कुल 1,546.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसमें से 577.2 करोड़ रुपये का नुकसान दिसंबर की शुरुआत में हुई फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण हुआ और 969.3 करोड़ रुपये नए श्रम कानून लागू होने के चलते हुआ।

इंडिगो को फ्लाइट कैंसिलेशन के लिए 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना भी भुगतना पड़ा, जिसे कंपनी ने अपवाद आइटम्स में दिखाया है। साथ ही, डॉलर आधारित फ्यूचर ऑबिगेशन के कारण मुद्रा परिवर्तन से 1,035 करोड़ रुपये का अतिरिक्त असर दिसंबर तिमाही में पड़ा।

Also Read: PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारी 

इंडिगो की कमाई बढ़ी

वर्तमान वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में, इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने 24,540.6 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 22,992.8 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को मुख्य रूप से 3 से 5 दिसंबर के बीच बड़े ऑपरेशनल व्यवधानों का सामना करना पड़ा, जिससे कई उड़ानें रद्द हुईं और उनमें देरी हुई। एल्बर्स ने कहा, “इन ऑपरेशनल व्यवधानों के बावजूद, इंडिगो ने दिसंबर तिमाही में लगभग 2,45,000 करोड़ रुपये की टॉपलाइन दर्ज की, जो लगभग 7 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। रिपोर्टेड प्रॉफिट लगभग 5,000 करोड़ रुपये रहा और अपवाद आइटम्स व विदेशी मुद्रा प्रभाव को हटाकर वास्तविक प्रॉफिट लगभग 31,000 करोड़ रुपये रहा।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement