facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indigo ने पायलटों की वेतन वृद्धि बहाल की, तीसरी तिमाही में मुनाफा कमाने के बाद उठाया यह कदम

Advertisement

विमान कंपनी ने लगातार तीन तिमाहियों के नुकसान के बाद वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 1,422 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया

Last Updated- February 13, 2023 | 11:38 PM IST
indigo

Indigo ने 4,500 से अधिक पायलटों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि बहाल कर दी है क्योंकि वित्तीय ​स्थिति में बदलाव के कारण विमान कंपनी को तीन तिमाहियों के नुकसान के बाद वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में लाभ अर्जित करने में मदद मिली है।

पिछले सप्ताह विमान कंपनी के प्रबंधन की ओर से भेजे गए ईमेल में पायलटों को अप्रैल से इस बहाली की जानकारी दी गई।
विमान कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान ऑपरेशन) आशिम मित्रा ने कर्मचारियों को भेजे गए इस ईमेल में कहा है कि एयरबस और एटीआर बेड़े के भारतीय कैप्टनों (10,000 रुपये प्रति माह) और भारतीय फर्स्ट ऑफिसरों (5,000 रुपये प्रति माह) के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि का हिस्सा 1 अप्रैल, 2023 से दोबारा शुरू हो जाएगा, जिसे कोविड के कारण बंद कर दिया गया था।

इंडिगो एटीआर विमान उड़ाने वाले फर्स्ट ऑफिसरों के वेतन में संशोधन करने की योजना बना रही है। ऐसे अधिकारियों को एयरबस के बेड़े में उनके समान पद वाले अ​धिकारियों की तुलना में कम वेतन दिया जाता है। मित्रा ने कहा कि ब्योरे पर काम किया जा रहा है और इसे उचित समय पर साझा किया जाएगा।

विमान कंपनी ने पायलटों का वेतन पिछले नवंबर से महामारी-पूर्व स्तर पर बहाल कर दिया है। वार्षिक वेतन वृद्धि फिर से शुरू की जा रही है, लेकिन कुछ भत्तों को बहाल किया जाना बाकी है। निर्धारित घंटों की संख्या पूरी करने वाले पायलटों को रात्रि कालीन (रेड-आई) उड़ानों के लिए भुगतान किया गया था, यह भत्ता बंद कर दिया गया है। पता चला है कि कुछ प्रशिक्षक भत्तों को भी संशो​धित करके महामारी से पहले वाली दर पर नहीं किया गया है।

इंडिगो के एक अ​धिकारी ने कहा ‘हमने वै​श्विक महामारी के दौरान पायलटों के लिए वेतन वृद्धि रोक दी थी, लेकिन अब हमने उसे फिर से शुरू कर दिया है क्योंकि कारोबार बढ़ रहा है। विमान कंपनी हर रोज 1,600 से 1,700 उड़ानें भर रही है और अपने पायलटों को प्रशिक्षण देकर क्षमता निर्माण भी कर रही है।’

लगातार तीन तिमाहियों के दौरान घाटे में रहने के बाद इंडिगो ने वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 1,422 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में विमान कंपनी ने 129 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement