facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गंगवाल फैमिली बेच सकती है एयरलाइन में हिस्सेदारी, खबर के बाद लुढ़के Indigo के शेयर

Advertisement

इंटरग्लोब एविएशन को जनवरी से मार्च तिमाही में 919 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू 76.5 फीसदी बढ़कर 14,161 करोड़ रुपये हुआ।

Last Updated- June 13, 2023 | 11:59 AM IST
indigo

IndiGo Airlines: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के को-फाउंडर गंगवाल परिवार एयरलाइंस में से अपनी 5 से 8 फीसदी तक की हिस्सेदारी बेच सकता है। खबरों के मुताबिक, राकेश गंगवाल और उनका परिवार 15 जुलाई तक अपनी हिस्सेदारी करीब 7500 करोड़ रुपये तक में बेच सकता है।

मार्च तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, राकेश गंगवाल के पास इंटरग्लोब एविएशन की 13.23 फीसदी स्टेक हैं और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल के पास 2.99 फीसदी की हिस्सेदारी है । इसका मतलब है कि गंगवाल परिवार की 16.22 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, उनके चिंकरपु फैमिली ट्रस्ट (Chinkerpoo Family Trust) के पास 13.5 फीसदी की हिस्सेदारी है।

बता दें कि इस साल फरवरी में शोभा गंगवाल ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2900 करोड़ रुपये में बेची थी।

वहीं, इंटरग्लोब एविएशन को जनवरी से मार्च तिमाही में 919 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 76.5 फीसदी बढ़कर 14,161 करोड़ रुपये हुआ।

हालांकि, गंगवाल परिवार के इंटरग्लोब एविएशन में हिस्सेदारी कम करने की खबर आने के बाद से कंपनी के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 2392 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

बीते साल, फरवरी 2022 में, इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) के को-फाउंडर राकेश गंगवाल ने तत्काल प्रभाव से डॉयरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि कंपनी के दूसरे को-फाउंडर राहुल भाटिया के साथ विवाद होने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

राकेश गंगवाल ने IndiGo Airlines बोर्ड को एक पत्र में कहा था कि वह इंटरग्लोब एविएशन में अपनी हिस्सेदारी को अगले पांच या उससे अधिक वर्षों में कम कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 11:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement