facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिगो का एमकैप पहुंचा एक लाख करोड़ रुपये, इंटरग्लोब बनी यह सफलता हासिल करने वाली पहली घरेलू कंपनी

Advertisement

इंडिगो ने अपने बेड़े में विमानों की संख्या में इजाफा किया है। जहां 2016 में विमानों की संख्या 100 थीं, वहीं अब उसके पास 300 से ज्यादा विमान हैं

Last Updated- June 28, 2023 | 11:05 PM IST
IndiGO

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बुधवार को 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंटरग्लोब यह सफलता हासिल करने वाली पहली घरेलू एयरलाइन कंपनी है।

कंपनी का शेयर दिन के कारोबार में 2,634 रुपये के सर्वाधिक ऊंचे स्तरों पर पहुंच गया। यह शेयर पिछले एक साल में करीब 55 प्रतिशत चढ़ा है।

गो फर्स्ट पर संकट के बीच इंटरग्लोब अपना नंबर वन का दर्जा बनाए रखने में कामयाब रही है। विश्लेषकों ने प्रतिफल और पैसेंजर लोड फैक्टर (PLF) में सुधार की वजह से कंपनी के परिचालन मार्जिन में इजाफा किया है।

विमानों की संख्या बढ़ाएगी विमानन कंपनी

इंडिगो ने अपने बेड़े में विमानों की संख्या में इजाफा किया है। जहां 2016 में विमानों की संख्या 100 थीं, वहीं अब उसके पास 300 से ज्यादा विमान हैं। एयरलाइन ने वर्ष 2030 तक अपना विमान बेड़ा दोगुना करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने इस महीने के शुरू में 500 ए320 विमानों के लिए ऑर्डर दिया था जिनकी आपूर्ति वर्ष 2030 से 2035 के बीच की जाएगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने मई में 61.4 प्रतिशत घरेलू हवाई ट्रैफिक दर्ज किया। वहीं एयर इंडिया के लिए यह आंकड़ा 9.4 प्रतिशत रहा।

विमानन कंसल्टेंसी फर्म सीएपीए इंडिया ने ट्विटर पर कहा कि इंडिगो का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचना एक असाधारण उपलब्धि है, जिस पर पूरे उद्योग को उत्साहित होना चाहिए। उसने कहा है, ‘एयरलाइन ने न सिर्फ उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं मुहैया कराई हैं ब​ल्कि वह भारत में ऐसी एकमात्र विमानन कंपनी भी है जिसने शेयरधारकों को लगातार लाभ पहुंचाया है।’

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement