facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Indosol Solar का मॉड्यूल परियोजना के पहले चरण को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य

Advertisement

यह परियोजना सौर क्षेत्र के वास्ते भारत सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का हिस्सा है।

Last Updated- April 04, 2024 | 2:10 PM IST
solar
Representative Image

इंडोसोल सोलर (Indosol Solar) का लक्ष्य आंध्र प्रदेश में अपनी एकीकृत सौर मॉड्यूल परियोजना के पहले चरण को 2025 तक पूरा करना है। इंडोसोल सोलर की प्रमुख कंपनी एसएसईएल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शरत चंद्रा ने कहा कि पहले चरण के तहत, इंडोसोल सोलर आंध्र में रामायपट्टनम बंदरगाह के पास नेल्लोर में आगामी संयंत्र में पांच गीगावाट (जीडब्ल्यू) मॉड्यूल, पांच गीगावॉट वेफर्स, पांच गीगावॉट इंगोट और पांच गीगावॉट ग्लास क्षमता स्थापित करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

चंद्रा ने पहले चरण की समयसीमा पर कहा कि यह 2025 तक पूरा हो जाएगा। यह परियोजना सौर क्षेत्र के वास्ते भारत सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पहले ही 31 मार्च से मॉड्यूल का उत्पादन शुरू कर दिया है। हम इसे चरण ‘1ए’ कहते हैं, जो पहले चरण का हिस्सा है। शुरुआत में हमने 1,300 करोड़ रुपये का निवेश करके 500 मेगावाट मॉड्यूल का निर्माण शुरू किया।’’ चंद्रा ने कहा कि पूरी परियोजना के 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसका लक्ष्य रोजगार के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष 32,000 अवसर उत्पन्न करना है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement