facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indriya Brands: ‘इंद्रिय’ ब्रांड के प्रवेश से बढ़ी आभूषण बाजार की चमक

Advertisement

संगठित आभूषण बाजार में तेजी, आदित्य बिड़ला समूह ने ‘इंद्रिय’ ब्रांड के साथ की एंट्री

Last Updated- July 31, 2024 | 7:30 AM IST
Aditya Birla

मौजूदा कंपनियों के तेजी से अपनी मौजूदगी का विस्तार करने से संगठित आभूषण बाजार जोर पकड़ रहा है। इसकी वजह बाजार का असंगठित जौहरियों से संगठित जौहरियों की ओर जाना है। भारतीय आभूषण बाजार अभी 6.7 लाख करोड़ रुपये का है जो साल 2030 तक 11 से 13 लाख करोड़ रुपये तक का हो जाएगा।

हालांकि टाइटन कंपनी 1990 के दशक की शुरुआत में इस बाजार में उतरने वाली पहली कंपनी थी। उद्योग के विशेषज्ञों और विश्लेषकों का कहना है कि अब इस क्षेत्र में संगठित भागीदरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और वे अपने स्टोरों की संख्या तेजी से बढ़ा रहे हैं।

आदित्य बिड़ला समूह इस कारवां में शामिल होने वाला और आभूषण क्षेत्र में प्रवेश करने वाल नवीनतम समूह है। यह समूह आभूषणों की खुदरा बिक्री वृद्धि में हिस्सेदारी हासिल करना चाहता है। समूह ने पिछले शुक्रवार को अपने Indriya Brands की शुरुआत का ऐलान किया है।

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने ब्रांड जारी करते समय कहा ‘अपने प्रभावशाली विस्तार के बावजूद यह उद्योग ऐतिहासिक रूप से काफी हद तक असंगठित रहा है। उद्योग का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब भी असंगठित है। देशव्यापी स्तर के भागीदार केवल मुट्ठीभर हैं और सबसे बड़े देशव्यापी ब्रांड के पास केवल छह से सात प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।’

उन्होंने कहा ‘असंगठित से संगठित क्षेत्रों की ओर चल रहे मूल्य हस्तांतरण, दमदार और भरोसेमंद ब्रांडों के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती प्राथमिकता तथा हमेशा चमकदार शादी-विवाह बाजार की वजह से आभूषण कारोबार में उतरना आकर्षक है। इन सभी से विकास के पर्याप्त विकास मिलते हैं।’ रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के वाइस-चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि असंगठित से संगठित क्षेत्र की ओर यह बदलाव अगले पांच से सात साल के दौरान जारी रहेगा क्योंकि संगठित भागीदारों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

शाह ने कहा, ‘पिछले दशक में हम संगठित बाजार की शून्य प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी से अब 35 प्रतिशत के आसपास तक पहुंच चुके हैं।’

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 7:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement