facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग घोटाले के बाद IndusInd Bank का सख्त फैसला, वेतन व बोनस रिकवर की प्रक्रिया शुरू

Advertisement

इंडसइंड बैंक ने आंतरिक जांच में दुराचरण और गलत रिपोर्टिंग के खुलासे के बाद अपने पूर्व सीईओ और डिप्टी सीईओ का वेतन और बोनस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Last Updated- November 12, 2025 | 7:35 AM IST
IndusInd Bank
Representative Image

इंडसइंड बैंक ने अपने पूर्व मुख्य कार्याधिकारी और डिप्टी चीफ से वेतन और बोनस वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले की सीधी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एक आंतरिक समीक्षा में दुराचरण और गलत रिपोर्टिंग का खुलासा होने के बाद यह फैसला किया गया है।

दुराचरण रोकने के लिए भारतीय बैंकिंग नियमों में 2019 से कर्मचारी अनुबंधों में वेतन और बोनस वापस लेने के प्रावधानों की अनुमति दी गई है। हालांकि इस तरह के प्रयास दुर्लभ रहे हैं। प्रावधान लागू किए जाने के बाद अब तक केवल 2 ज्ञात उदाहरण हैं, जिसमें वेतन व बोनस वापस लिया गया है। प्रावधान के तहत कर्मचारी इस फैसले को कानूनी चुनौती दे सकते हैं। इस साल इंडसइंड बैंक ने डेरिवेटिव ट्रेड पर गलत लेखांकन का खुलासा किया, जिसके कारण उसके खातों को 23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ और मई में पूर्व सीईओ सुमंत कठपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना को बाहर कर दिया गया।

भारतीय बाजार नियामक और प्रवर्तन अधिकारी अब इनसाइडर ट्रेडिंग और लेखांकन अनियमितताओं के आरोपों की दोनों अधिकारयों की जांच कर रहे हैं।  दो सूत्रों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर यह जानकारी देते हुए कहा कि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है।

खुराना ने टेक्स्ट मैसेज से मांगी गई जानकारी पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया और कहा कि उन्हें इस मसले में कोई जानकारी नहीं है। कठपालिया ने ईमेल और टेक्स्ट मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इस सिलसिले में बैंक ने भेजे गए मेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एक दूसरे सूत्र ने कहा कि आंतरिक आचार संहिता के आधार पर और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार  इंडसइंड बैंक का बोर्ड कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को लेकर कानूनी राय ले रहा है।

(रॉयटर्स)

Advertisement
First Published - November 12, 2025 | 7:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement