facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अमेरिका व यूरोप से मांग गिरी, वस्त्र के निर्यात में आई 12% की गिरावट

वस्त्र का निर्यात बीते साल के 179.126 करोड़ डॉलर से 12 फीसदी गिरकर 158.057 करोड़ डॉलर हो गया

Last Updated- June 18, 2023 | 10:47 PM IST
Budget: Textile industry will get a boost, preparation to reduce duty and promote exports! कपड़ा उद्योग को मिलेगी बढ़त, शुल्क में कटौती और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी!

भारत के वस्त्र और परिधान निर्यात में मई के दौरान सालाना आधार पर 12.2 फीसदी की गिरावट आई । इसका प्रमुख कारण यूरोप और अमेरिका के बाजार की मांग में गिरावट आना था।

उद्योग के विशेषज्ञों का आकलन है कि कपास के मूल्यों में नरमी और पश्चिम में महंगाई कम होने से जुलाई से गिरावट के रुझान में बदलाव आएगा। मई में वस्त्र और परिधान का संचयी निर्यात 281.639 करोड़ डॉलर था जबकि यह एक साल पहले 320.643 करोड़ डॉलर था।

वस्त्र का निर्यात बीते साल के 179.126 करोड़ डॉलर से 12 फीसदी गिरकर 158.057 करोड़ डॉलर हो गया। इस क्रम में परिधान निर्यात भी मई 2022 के 141.517 करोड़ डॉलर से 13 फीसदी गिरकर इस मई में 123.582 करोड़ डॉलर हो गया।

इस क्रम में दिल्ली स्थित टीटी लिमिटेड के संजय कुमार जैन ने बताया, ‘करीब बीते एक साल से नकारात्मक वृद्धि जारी है। यह प्रमुख तौर पर मांग में गिरावट के कारण आई है। अभी यूरोप महंगाई का सामना कर रहा है। अमेरिका में उच्च ब्याज दर के कारण मूल्य श्रृंखला मुहैया कराने वालों की मांग में गिरावट आई है। मैं इस उद्योग में बीते 24 वर्षों से काम कर रहा हूं लेकिन मैंने मांग में ऐसी निरंतर गिरावट नहीं देखी है। अभी घरेलू मांग भी बहुत कम है। घरेलू और निर्यात के मांग में एकसाथ गिरावट आने के कारण वस्त्र और परिधान में गिरावट आई है।’

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) की रिपोर्ट के मुताबिक वस्त्र और परिधान क्षेत्र बीते साल के 672.289 करोड डॉलर की तुलना में 17 फीसदी की संचयी गिरावट (cumulative decline) के साथ 556.874 करोड़ डॉलर आ गया। पहले दो महीनों में वस्त्र निर्यात में 16.4 फीसदी और परिधान में 18.2 फीसदी की गिरावट आई।

सूती वस्त्र निर्यात संवर्द्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक सिद्धार्थ राजगोपाल ने बताया, ‘इस हालिया महीने में गिरावट कम हुई। हमारा अनुमान है कि जुलाई के बाद से निर्यात में गति आएगी। इसका कारण यह है कि चीन का बाजार खुल गया है, सूत के दामों में नरमी आई है और बड़े देशों में महंगाई घट रही है। लिहाजा लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी।’ उन्होंने बताया कि अभी भी महंगाई पश्चिम के मानकों से अधिक है और अमेरिका में प्रोत्साहनों के हटने से महंगाई में इजाफा हुआ है।

Also read: Zee के खिलाफ त्वरित कार्रवाई को सेबी ने ठहराया सही, 197 पेज में भेजा जवाब

मई में वस्त्र और परिधान के कुल निर्यात में गिरावट आई है। मई, 2022 की तुलना में इस मई में वस्त्र के निर्यात में 8.05 फीसदी और परिधान के निर्यात में 8.22 फीसदी की गिरावट आई है। सूती यॉर्न, फेब, मेड-अप/ हस्तकर्घा उत्पादों के निर्यात में बीते साल के मई के 104.281 करोड़ डॉलर की तुलना में इस साल मई में 12 फीसदी की गिरावट आई है और यह 920.8 करोड़ डॉलर रही। इस दौरान हस्त निर्मित यार्न/ फेब/ मेड अप 6.3 फीसदी की गिरावट के साथ 39.516 करोड़ डॉलर निर्यात हुआ।

Also read: Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में तेजी से बीते सप्ताह तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

घरेलू बाजार में भी निरंतर गिरावट दर्ज हो रही है। बीते साल की तुलना में इस साल कच्चे सूत और अपशिष्ट आयात में भी गिरावट आई है। इसका मूल्य बीते साल 964.7 लाख डॉलर था और इस साल 40 फीसदी की गिरावट के साथ 580.7 लाख डॉलर हो गया। इसी तरह टेक्सटाइल यार्न फेब्रिक और मेड अप का आयात बीते वित्त वर्ष के 2139.2 लाख डॉलर से 12 फीसदी गिरकर 1883.9 लाख डॉलर हो गया।

First Published - June 18, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट