facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के 78 प्रतिशत छोटे एवं मझोले कारोबार AI का कर रहे इस्तेमालः रिपोर्ट

Advertisement

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 78 प्रतिशत भारतीय एसएमबी या तो एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं या उसे आजमा रहे हैं।

Last Updated- December 20, 2024 | 6:14 AM IST
artificial intelligence
Representative image

भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने वाली 78 प्रतिशत छोटी एवं मझोली इकाइयों ने अपना राजस्व बढ़ने का दावा किया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्लाउड सेवा प्रदाता सेल्सफोर्स की तरफ से 26 देशों के छोटे एवं मझोले कारोबार (एसएमबी) के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण में यह नतीजा निकला है।

इस सर्वेक्षण में परिचालन सुधारने और राजस्व बढ़ाने के लिए एआई प्रौद्योगिकी को अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला गया। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 78 प्रतिशत भारतीय एसएमबी या तो एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं या उसे आजमा रहे हैं। इनका अग्रणी उपयोग स्वचालित सेवा चैटबॉट, मार्केटिंग अभियान अनुकूलन और सामग्री निर्माण में हो रहा है।

सर्वेक्षण में शामिल 93 प्रतिशत भारतीय छोटी एवं मझोली कंपनियों ने कहा कि एआई ने राजस्व बढ़ाने में मदद की है। सेल्सफोर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (बिक्री) अरुण कुमार परमेश्वरन ने कहा, ‘‘छोटे व्यवसाय यह दर्शा रहे हैं कि नवाचार और वृद्धि कारोबार के आकार से सीमित नहीं हैं। एआई-संचालित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर एसएमबी अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कुशल तरीके खोज रहे हैं।’’ हालांकि, यह रिपोर्ट छोटी एवं मझोली कंपनियों के सामने मौजूद चुनौतियों का भी जिक्र करती है।

करीब 41 प्रतिशत उत्तरदाता एआई को अपनाने की दौड़ में पीछे रह जाने से लेकर चिंतित हैं जबकि 60 प्रतिशत को तेजी से विकसित हो रही तकनीक के साथ तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण लगता है।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 6:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement