facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

90 प्रतिशत कारोबारी AI और जेन AI पर दे रहे ध्यान

Advertisement

सर्वे में शामिल 53 प्रतिशत भारतीय कारोबारी दिग्गज अपने संस्थान के लिए संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं।

Last Updated- January 15, 2024 | 11:32 PM IST
Artificial intelligence

कारोबारी दिग्गज आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI) और जेनरेटिव AI का महत्त्व लगातार महसूस कर रहे हैं। 2024 के लिए निवेश प्राथमिकताओं पर कैपिजेमिनाई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत भारतीय कारोबारी दिग्गजों ने अगले 12 से 18 महीनों में इन तकनीक में ज्यादा निवेश करने की योजना बनाई है।

इसमें, भारत में 58 प्रतिशत कारोबारियों का कहना है कि वे जेनAI को राजस्व और नवाचार बढ़ाने के अवसर के तौर पर जेन AI को देख रहे हैं। कैपिजेमिनाई ने भारत समेत 15 देशों के 2,000 संगठनों के कारोबारी दिग्गजों और विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया, जिनमें वाहन, उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और पूंजी बाजार, जीवन विज्ञान, दूरसंचार, मीडिया, हाई-टेक, विनिर्माण और ऊर्जा मुख्य रूप से शामिल हैं।

सर्वे में शामिल 53 प्रतिशत भारतीय कारोबारी दिग्गज अपने संस्थान के लिए संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं। वैश्विक तौर पर 56 प्रतिशत का मानना है कि अपने संगठन के भविष्य को लेकर उनकी उम्मीदों में बदलाव आया है।

भारत में 82 प्रतिशत व्यापार प्रमुख 2024 में डिजिटल टूल्स और तकनीकों में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। सर्वे में शामिल 90 प्रतिशत उद्यमियों ने AI और जेन AI में ज्यादा निवेश की योजना बनाई है, 92 प्रतिशत ने क्लाउड, 73 ने साइबर सुरक्षा और 71 प्रतिशत ने डिजिटल में निवेश की योजना तैयार की है।

सर्वे में शामिल भारतीय व्यापार प्रमुखों के अनुसार उन्होंने ग्राहक अनुभव जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसमें 67 प्रतिशत का इजाफा होने का अनुमान है। वहीं इंजीनियरिंग/आरऐंडडी/ उत्पाद या सेवा नवाचार में 61 प्रतिशत वृद्धि, प्रतिभा और कौशल में 53 प्रतिशत और सस्टेनेबिलिटी में 51 प्रतिशत निवेश वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

50 प्रतिशत भारतीय दिग्गजों का मानना है कि बिजनेस वृद्धि में साइबर सुरक्षा मुख्य जोखिम है, जबकि वैश्विक तौर पर 61 प्रतिशत लोगों का ऐसा मानना है।

37 प्रतिशत भारतीय व्यापार दिग्गजों और 48 प्रतिशत वैश्विक प्रमुखों का मानना है कि तापमान परिवर्तन भविष्य में परिचालन को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक होगा। वैश्विक रूप से व्यवसाय दिग्गज आपूर्ति श्रृंखला को अभी भी जोखिम वाला क्षेत्र मानते हैं, जबकि भारत में 47 प्रतिशत कारोबार दिग्गजों का मानना है कि नकदी और वित्तीय स्थिति का ज्यादा जोखिम है, वहीं इनमें से 33 प्रतिशत का कहना है कि ब्रांड साख भारत में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।

 

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement