facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AC की बिजली खपत आधी करेगा नया फॉर्मूला, अगले 10 साल में उपभोक्ताओं के बचेंगे ₹2.5 लाख करोड़

Advertisement

एयर कंडीशनर (एसी) की ऊर्जा दक्षता को दोगुना करके भारत अगले एक दशक में बिजली संकट से बच सकता है और उपभोक्ताओं के 2.5 लाख करोड़ रुपये बचा सकता है

Last Updated- May 25, 2026 | 10:49 PM IST
air conditioner
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कमरे के एयर कंडीशनर (एसी) की ऊर्जा दक्षता को दोगुना कर ऊर्जा संकट से बचा जा सकता है और इससे अगले एक दशक में उपभोक्ताओं के 2.5 लाख करोड़ रुपये (25 अरब डॉलर) तक बच सकते हैं। भीषण गर्मी के बीच आए एक नए शोध में यह आकलन व्यक्त किया गया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में इंडिया एनर्जी ऐंड क्लाइमेट सेंटर द्वारा ‘बीटिंग द हीट: हाउ एयर कंडीशनर एफिशिएंसी स्टैंडर्ड्स हेल्प इंडिया अवर्ट पावर शॉर्टेजेस ऐंड कट कंज्यूमर बिल’ नामक शीर्षक से किए गए इस शोध में कहा गया है कि भारत भर में हर साल एक से डेढ़ करोड़ नए एसी लगते हैं। इसमें अगले दशक में 13-15 करोड़ एसी और लगाए जाने की संभावना है।

यदि सरकार कोई नई नीति लागू नहीं करती है तो 2030 तक 120 गीगावाट और 2035 तक 180 गीगावाट तक बिजली की मांग बढ़ सकती है। यह अनुमानित राष्ट्रीय चरम मांग का 30 प्रतिशत से अधिक है।

शोध के प्रमुख लेखक और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोनिया  के संकाय सदस्य निकित अभयंकर कहते हैं, ‘एसी पहले से ही चरम मांग में 60-70 गीगावाट का और इजाफा कर रहे हैं। यह सूर्यास्त के बाद ग्रिड की क्षमता से ज्यादा हो जाता है।’

यदि सरकार नीतिगत हस्तक्षेप नहीं करती है तो ब्लैकआउट का खतरा तो बढ़ेगा ही, बिजली महंगी भी होगी, लेकिन बेहतर नीतियों के जरिए उपभोक्ताओं, निर्माताओं और ग्रिड सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement