facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

15 मार्च से महंगी होगी हवाई यात्रा, अकासा एयर ने जोड़ा फ्यूल सरचार्ज

Advertisement

पश्चिम एशिया के तनाव से बढ़ी ईंधन कीमतों के कारण Akasa Air, Air India और IndiGo ने उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

Last Updated- March 14, 2026 | 5:53 PM IST
Akasa Air
Representative Image

बढ़ती विमान ईंधन कीमतों के बीच निजी एयरलाइन Akasa Air ने अपने यात्रियों के लिए एक अहम घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि 15 मार्च 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा। यह अतिरिक्त शुल्क 199 रुपये से लेकर 1300 रुपये तक होगा। सरचार्ज की राशि उड़ान की दूरी और अवधि के आधार पर तय की जाएगी।

एयरलाइन के अनुसार, 15 मार्च की रात 12 बजकर 01 मिनट से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर यह अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। यात्रियों को टिकट बुक करते समय ही यह शुल्क किराए में जुड़ा हुआ दिखाई देगा।

ईंधन कीमतों में वृद्धि बना मुख्य कारण

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हाल के समय में वैश्विक स्तर पर विमानन ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ईंधन की लागत एयरलाइन संचालन के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा होती है। ऐसे में बढ़ती लागत का असर कंपनियों के संचालन पर पड़ रहा है।

इसी दबाव को कम करने के लिए अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज लागू करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन का कहना है कि यह कदम परिचालन लागत को संतुलित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पश्चिम एशिया के तनाव का भी असर

एयरलाइन ने संकेत दिया कि वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में तेजी का एक कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष भी है। इस क्षेत्र में अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर विमानन ईंधन की लागत पर पड़ रहा है, जिससे एयरलाइनों के खर्च बढ़ गए हैं।

समय समय पर होगी समीक्षा

अकासा एयर ने यह भी स्पष्ट किया कि फ्यूल सरचार्ज स्थायी नहीं होगा। बाजार की स्थिति और ईंधन कीमतों के उतार चढ़ाव को देखते हुए समय समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी। यदि भविष्य में ईंधन की कीमतों में कमी आती है तो सरचार्ज में भी बदलाव संभव है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ महंगा हो गया है, जिससे एयरलाइंस की संचालन लागत बढ़ रही है। इसी दबाव को कम करने के लिए कई भारतीय एयरलाइंस ने अपने किराए में ईंधन सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है।

हाल ही में Akasa Air ने भी ईंधन सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है। हालांकि इस कदम की शुरुआत सबसे पहले Air India ने की थी। एयर इंडिया ने 12 मार्च से घरेलू उड़ानों पर ईंधन सरचार्ज लागू किया है। यह सरचार्ज यात्रा की दूरी और रूट के आधार पर अलग अलग तय किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी गंतव्य के अनुसार अतिरिक्त शुल्क जोड़ा जा रहा है।

इसके बाद IndiGo ने भी 14 मार्च से ईंधन सरचार्ज लागू करने की घोषणा की। इंडिगो के मुताबिक घरेलू उड़ानों में यात्रियों को लगभग 425 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। जबकि यूरोप जैसे लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय रूट पर यह शुल्क 2300 रुपये से भी अधिक हो सकता है।

विमानन उद्योग के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर एटीएफ की कीमतों पर पड़ा है। चूंकि ईंधन एयरलाइंस की कुल लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए बढ़ती कीमतों का बोझ कंपनियों के लिए संभालना मुश्किल हो रहा है।

Advertisement
First Published - March 14, 2026 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement