facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

All In One Apps: डिजिटल सेवाओं के लिए भारतीय उपभोक्ताओं को पसंद सुपर ऐप

Advertisement

रिपोर्ट में इन लाइफस्टाइल समूहों के जरिये साल 2030 तक उपभोक्ता खर्च 3.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

Last Updated- April 16, 2024 | 10:43 PM IST
super app

ऐक्सेंचर के हाल में किए गए अध्ययन में कहा गया है कि भारत के करीब 89 फीसदी उपभोक्ता मीडिया और गैर-मीडिया दोनों श्रेणियों में अपनी सभी डिजिटल सेवाओं तक पहुंचने के लिए एक ही ऐप का उपयोग करना पसंद करेंगे।

मंगलवार को जारी मीडिया थ्राइव इंडेक्स रिपोर्ट में कहा गया है, ‘लाइफस्टाइल बंडल (एक ही ऐप के जरिये विभिन्न सेवाएं) में साझेदारी पुरानी कंपनियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण रणनीति साबित हो सकती है। इसके तहत ग्राहकों को आकर्षित करते हुए उन्हें बरकरार भी रखा जा सकता है।’

रिपोर्ट में इन लाइफस्टाइल समूहों के जरिये साल 2030 तक उपभोक्ता खर्च 3.5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

इससे एमेजॉन, वॉलमार्ट, ऐपल जैसी वैश्विक कंपनियों को अच्छा मौका मिल सकता है, जो पहले से ही एक ऐप के जरिये स्ट्रीमिंग, ट्रैवल, गेमिंग, स्टोरेज, शॉपिंग आदि सहित कई सेवाएं प्रदान करती हैं। भारत में टाटा समूह भी अपने सुपर ऐप न्यू के माध्यम से कुछ इसी तरह का प्रयास कर रहा है, जबकि रिलांयस जियो ब्रांड के तहत कई सेवाओं को एक ही ऐप पर लाने का प्रयोग कर रही है।

सर्वेक्षण में भारत के 500 लोगों सहित 10 देशों के 6,000 उपभोक्ताओं से उनके मीडिया उपभोग व्यवहार के बारे में पूछा गया था।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement