facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमजोर बाजार के बीच प्राइमरी स्टील इंडस्ट्री को दूसरी छमाही में करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना: Icra

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-2024 की दूसरी छमाही में ओवरऑल इंडस्ट्री का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पहली छमाही की तुलना में कम होने की आशंका है।

Last Updated- December 04, 2023 | 3:21 PM IST
Jindal Steel

प्राथमिक इस्पात उद्योग (Primary Steel Industry) को कच्चे माल की बढ़ती लागत और इस्पात की कमजोर कीमतों के बीच वित्त वर्ष 2023-2024 की दूसरी छमाही में चुनौतीपूर्ण माहौल का सामना करना पड़ सकता है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (Icra) ने यह जानकारी दी।

इक्रा की नई रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 की शुरुआत से घरेलू हॉट रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमतों में 6.7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में सरिया की कीमते 4.7 प्रतिशत गिरी।

कम होगा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन

वित्त वर्ष 2023-2024 की दूसरी छमाही में ओवरऑल इंडस्ट्री का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन पहली छमाही की तुलना में कम होने की आशंका है। इसकी मुख्य वजह वात्या भट्टी (ब्लास्ट फर्नेस) संचालकों का मुनाफा कम होना है।

स्टील इंडस्ट्री को करना पड़ेगा चुनौतियों का सामना

इक्रा के अनुसार, ‘उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में घरेलू स्टील इंडस्ट्री का ऑपरेशन अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाएगा क्योंकि कच्चे माल की बढ़ती लागत और इस्पात की कमजोर कीमतें मुनाफे पर असर डाल रही हैं।’

समुद्री कोकिंग कोयले की कीमतें वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही से अस्थिर रही हैं, जबकि थर्मल कोयले की कीमतें दायरे में बनी हुई हैं।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समूह प्रमुख (कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग्स) जयंत रॉय ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में सप्लाई-संबंधी बाधाओं के कारण तीन महीने में ‘स्पॉट प्रीमियम हार्ड कोकिंग’ कोयला की परिवहन लागत में अप्रत्याशित रूप से 50-55 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो अक्टूबर 2023 मध्य में 363 अमेरिकी डॉलर/एमटी के अंतरिम उच्च स्तर पर पहुंच गया था।’

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement