facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATM से पैसे निकालना हो सकता है मुश्किल! देश में कैश की कमी पर बड़ा अलर्ट

Advertisement

₹94,000 करोड़ की जरूरत, मिला सिर्फ ₹54,000 करोड़! ATM संकट की पूरी कहानी

Last Updated- June 05, 2026 | 8:36 AM IST
ATM

ATM Cash Shortage: देश में एटीएम सेवाएं आने वाले दिनों में प्रभावित हो सकती हैं। इसकी वजह एटीएम में डालने के लिए नकदी की कमी बताई जा रही है। एटीएम उद्योग के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने इस बारे में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) को पत्र लिखकर चिंता जताई है।

कैटमी ने कहा है कि उसके सदस्य कई राज्यों में बैंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट से एटीएम में भरने के लिए पर्याप्त नकदी नहीं निकाल पा रहे हैं। इसका असर खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में पड़ सकता है, जहां बड़ी संख्या में लोग नकदी पर निर्भर हैं।

संगठन ने बताया कि मार्च में एटीएम में भरने के लिए करीब 94,000 करोड़ रुपये नकदी की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 61,000 करोड़ रुपये ही उपलब्ध हो पाए। अप्रैल में भी जरूरत 94,000 करोड़ रुपये थी, जबकि उपलब्धता घटकर 54,000 करोड़ रुपये रह गई। यानी मार्च में सिर्फ 64 फीसदी और अप्रैल में 57 फीसदी नकदी की जरूरत पूरी हो सकी।

यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के करेंसी प्रबंधन विभाग को भी दी गई है।

कैटमी एटीएम नेटवर्क से जुड़े विभिन्न कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें एटीएम बनाने वाली कंपनियां, व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर, नकदी भरने और ढुलाई करने वाली कंपनियां तथा एटीएम सुरक्षा सेवाएं देने वाली संस्थाएं शामिल हैं।

उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि मौजूदा समस्या की एक बड़ी वजह एटीएम संचालन की बढ़ती लागत है। एटीएम लेनदेन पर मिलने वाला इंटरचेंज शुल्क अभी 19 रुपये है, लेकिन यह बढ़ती लागत को पूरा नहीं कर पा रहा है।

पश्चिम एशिया संकट के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, वेतन संहिता लागू होने के बाद कई राज्यों में न्यूनतम वेतन भी बढ़ा है। इससे एटीएम में नकदी पहुंचाने और संचालन का खर्च काफी बढ़ गया है।

आरबीआई के मई बुलेटिन के मुताबिक, अप्रैल में एटीएम से हुए लेनदेन की संख्या घटकर 44.65 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले 49.84 करोड़ थी। लेनदेन का कुल मूल्य भी करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 2.64 लाख करोड़ रुपये से कम है।

उद्योग का कहना है कि एटीएम लेनदेन में सालाना 2.5 से 3 फीसदी की सामान्य गिरावट का अनुमान लगाया गया था, लेकिन पिछले एक साल में यह गिरावट 10 फीसदी से ज्यादा रही है। पिछले साल मई में मुफ्त सीमा से ज्यादा एटीएम इस्तेमाल करने पर लगने वाला शुल्क 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये किया गया था। इससे ग्राहकों का खर्च बढ़ा और कई लोग डिजिटल भुगतान की ओर चले गए। हालांकि इसी दौरान इंटरचेंज शुल्क भी 17 रुपये से बढ़ाकर 19 रुपये किया गया था, लेकिन नकदी भरने, ईंधन और कर्मचारियों की बढ़ी लागत के मुकाबले यह बढ़ोतरी काफी कम साबित हुई।

दिलचस्प बात यह है कि नकदी की कमी की शिकायत ऐसे समय में सामने आई है, जब देश में प्रचलन में मौजूद कुल मुद्रा 22 मई तक 42.54 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थी।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य (एटीएम नकदी संकट)

राज्य नकदी उपलब्धता (%) नकदी की कमी (%)
कर्नाटक 36 64
आंध्र प्रदेश 39 61
तेलंगाना 41 59
मिजोरम 41 59
अरुणाचल प्रदेश 48 52

स्रोत: कैटमी (Confederation of ATM Industry)

Advertisement
First Published - June 5, 2026 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement