facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Aviation fuel: विमान ईंधन की कीमत घटी वाणिज्यिक एलपीजी महंगी

Advertisement

जेट ईंधन में की गई ताजा कटौती के बाद इसकी कीमत अप्रैल से अब तक के निचले स्तर पर आ गई है।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:45 PM IST
‘Indian Aircraft Bill, 2024’ introduced

सरकार द्वारा संचालित तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने मंगलवार को विमान में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 6 प्रतिशत कमी करने की घोषणा की है। दिल्ली में इसकी कीमत 87,597 रुपये प्रति किलोलीटर होगी, जो पहले के 92,480 रुपये प्रति किलोलीटर से कम है। जेट ईंधन में की गई ताजा कटौती के बाद इसकी कीमत अप्रैल से अब तक के निचले स्तर पर आ गई है।

सितंबर में दिल्ली में जेट ईंधन की कीमतें 4.6 प्रतिशत कम की गई थीं और कीमत घटकर 93,489.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई थी। अगस्त में लगातार 2 बढ़ोतरी के बाद यह कमी की गई थी। इसके पहले जून में कीमत में 6.5 प्रतिशत की भारी कमी की गई थी।

कोलकाता में विमान ईंधन की नई कीमत 90,610.9 रुपये प्रति किलोलीटर, मुंबई में 81,866.13 और चेन्नई में 90,964.43 रुपये प्रति किलोलीटर होगी। कीमत में कटौती के बाद उड्डयन क्षेत्र ने शेयर बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया दी है। इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयर मंगलवार को 2.37 प्रतिशत बढ़कर 4,901 रुपये प्रति शेयर और स्पाइसजेट के शेयर 6.9 प्रतिशत बढ़कर 68.13 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए।

बहरहाल तेल कंपनियों ने 19 किलो के वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत 48.5 रुपये बढ़ाकर 1,740 रुपये प्रति 19 किलो सिलिंडर कर दी है। कीमतों में लगातार तीसरी बार मासिक वृद्धि की गई। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल में आने वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलो पर यथावत है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में मार्च में 100 रुपये प्रति सिलिंडर की कमी की गई थी।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement