facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Aviation Safety: मैक्स विमान का गायब वॉशर मिला

Advertisement

नियामक ने यह नहीं बताया कि जांच के दौरान किस विमानन कंपनी के मैक्स विमान का वॉशर नहीं मिला था।

Last Updated- January 09, 2024 | 9:53 PM IST
Boeing flight

भारत में बी 737 मैक्स विमान का गायब वॉशर मिल गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को बताया कि विमान विनिर्माता बोइंग की जांच के दौरान गायब वॉशर मिला है।

यह जांच बीते दिनों अलास्का मामले के बाद अनिवार्य की गई थी। पतली व सपाट डिस्क और बीच में छेद वाले वॉशर का उपयोग नट एवं बोल्ट के साथ किया जाता है।

नियामक ने यह नहीं बताया कि जांच के दौरान किस विमानन कंपनी के मैक्स विमान का वॉशर नहीं मिला था। भारत में आकाश एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में कुल 40 बी 737-8 मैक्स विमान हैं। आकाश एयर के बेड़े में 22 मैक्स विमान हैं जबकि स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में 9-9 ऐसे विमान हैं।

डीजीसीए ने बयान में कहा, ‘एक विमानन कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार की किसी बोइंग 737 मैक्स विमान में नट और वॉशर नहीं है। बोइंग ने 10 जनवरी से पहले सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों के जांच की सिफारिश की थी। इसका मकसद यह पता करना था कि और कौन-कौन से उपकरण नहीं हैं।’

साथ ही कहा गया कि 40 में से 39 विमानों की जांच कर ली गई और एक विमान में वॉशर नहीं पाया गया। डीजीसीए ने कहा कि विमान को छोड़ने से पहले बोइंग की सिफारिश पर सुधार की कार्रवाई की गई थी। नियामक ने कहा बचे हुए विमान का परीक्षण उसको छोड़ने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

सोमवार को अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी पिछले शुक्रवार की शाम को अलास्का एयरलाइंस की घटना के बाद इसी तरह के निरीक्षण के दौरान अपने बी 737-9 मैक्स विमान पर ढीले बोल्ट पाए जाने की सूचना दी थी।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement