facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bangladesh Protests: Adani से लेकर TVS Motors तक, इन उद्योगों ने बांग्लादेश संकट से हुए नुकसान का लिया जायजा

Advertisement

Indian Industry in Bangladesh: निर्यातकों का कहना है कि पड़ोसी देश में राजनीतिक अनि​श्चितता से ​स्थिति और खराब हो सकती है तथा इंजीनियरिंग निर्यात पर असर पड़ सकता है।

Last Updated- August 06, 2024 | 10:23 PM IST
Jaishankar

Industries in Bangladesh: बांग्लादेश में अच्छा खासा निवेश करने वाली डाबर, अदाणी पावर, मैरिको, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर्स सहित भारत की कुछ बड़ी कंपनियां वहां अपने कारोबार का जायजा ले रही हैं। बांग्लादेश में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की तपिश इन कंपनियों को भी झेलनी पड़ रही है और इसका असर उनके शेयरों पर भी दिखा है।

मैरिको के अंतरराष्ट्रीय कारोबार पोर्टफोलियो से निवेशक इतने चिंतित हो गए कि कंपनी का शेयर आज 6.5 फीसदी गिरावट के साथ 628 रुपये पर बंद हुआ। मगर मैरिको ने इस मसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

डाबर के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर रख रही है। कंपनी की कुल आय में बांग्लादेश के कारोबार की हिस्सेदारी 1 फीसदी से भी कम है और कुल मुनाफे में इसका योगदान 0.5 फीसदी भी नहीं है।

अदाणी पावर झारखंड के गोड्डा संयंत्र से बांग्लादेश को 1,495 मेगावाट बिजली देती है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘बांग्लादेश की बिजली वितरण कंपनी बीपीडीबी ने बिजली की अपनी जरूरत पूरी करने के लिए अदाणी पावर के साथ बिजली खरीद का करार किया है। यह सामान्य कारोबारी व्यवस्था है और अदाणी पावर समझौते कि हिसाब से बीपीडीबी को बिना रुकावट बिजली दे रही है।’

अदाणी पावर की सालाना रिपोर्ट के अनुसार बीपीडीबी को बिजली देने पर मिलने वाली रकम को बांग्लादेश सरकार की गारंटी हासिल है, इसलिए भुगतान होना तय है। हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर्स का बांग्लादेश में स्थानीय साझेदारों के साथ असेंबली कारखाना है। भारत की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल भी वहां सेवाएं प्रदान करती है। वहां की दूरसंचार कंपनी रॉबी ए​क्सियाटा में उसकी 28 फीसदी हिस्सेदारी है।

निर्यातकों का कहना है कि पड़ोसी देश में राजनीतिक अनि​श्चितता से ​स्थिति और खराब हो सकती है तथा इंजीनियरिंग निर्यात पर असर पड़ सकता है।

ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन अरुण कुमार गारोड़िया ने कहा, ‘बांग्लादेश का राजनीतिक घटनाक्रम भारतीय इंजीनियरिंग निर्यातकों के लिए चिंता का बड़ा सबब है। बांग्लादेश भारतीय इंजीनियरिंग उत्पादों का प्रमुख आयातक है और द​क्षिण ए​शिया में यह हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। हमारे व्यापारिक संबंधों को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बांग्लादेश में स्थिरता बनी रहे।’

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement