facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gig workers: गिग वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द मिलेगा यूनिक ID और पेंशन कवर

Advertisement

स्वास्थ्य बीमा, पेंशन कवर और अन्य सुविधाओं के साथ, श्रम मंत्रालय गिग वर्कर्स के अधिकारों को मजबूत करने की तैयारी में

Last Updated- January 03, 2025 | 10:50 PM IST
labour mobility

लाखों गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए श्रम मंत्रालय जून तक ‘सामाजिक सुरक्षा कवरेज की रूपरेखा’ पेश करने की तैयारी कर रहा है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया, ‘अभी श्रम संहिता तैयार नहीं है लेकिन सरकार नहीं चाहती कि तेजी से बढ़ते गिग वर्कर अपने अधिकारों से वंचित रहें।

इस साल जून के अंत तक नया समग्र ढांचा पेश किए जाने की उम्मीद है।’सरकार नए मसौदे के तहत गिग वर्कर को विशिष्ट पहचान नंबर भी जारी कर सकती है। इससे वे विभिन्न प्लटफॉर्म पर कार्य करते हुए सामाजिक सुरक्षा का आसानी से फायदा उठा सकते हैं। इस क्रम में अन्य सुविधाओं में स्वास्थ्य बीमा, जीवन व विकलांगता बीमा, दुर्घटना बीमा और पेंशन कवर प्रस्तावित हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘(प्रथम) मुख्य चुनौती गिग वर्कर की परिभाषा की है और यह भी कि उनके लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में योगदान कौन करेगा। इसका कारण यह है कि इनमें पारंपरिक नियोक्ता व कर्मचारी संबंधों का अभाव है। सरकार इन कामगारों के लिए कई तरह के लाभ देने की योजना बना रही है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा के लाभ मिल सकें और उनका शोषण नहीं हो।’

श्रम सचिव सुमिता डावरा की अध्यक्षता में बीते माह हुई बैठक में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा हुई थी। यह इन कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की कवायद का हिस्सा है। इस बैठक में श्रम मंत्रालय के अधिकारीगण, प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर जैसे जोमैटोके प्रतिनिधि, श्रमिकों संगठनों व नीति आयोग के प्रतिनिधि, आईएलओ और एनसीएईआर के प्रतिनिधि शामिल थे। श्रम मामलों के वकील बीसी प्रभाकर ने उम्मीद जताई कि इस नए प्रारूप में सरकार बजट से आर्थिक मदद मुहैया करा सकती है।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement