facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चमका बॉलीवुड, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 70 फीसदी फिल्में हिंदी भाषी नहीं

Advertisement

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगू प्रोडक्शन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 772 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इस साल के पहले छह महीनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

Last Updated- July 16, 2024 | 11:14 PM IST
Bollywood did not shine at the box office in the first half, 70 percent of the highest grossing films were not Hindi speaking पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चमका बॉलीवुड, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 70 फीसदी फिल्में हिंदी भाषी नहीं
चक्रवात पर आधारित आने वाली फिल्म ‘ट्विस्टर’ के एक दृश्य में हॉलीवुड अभिनेता ग्लेन पॉवेल, डेजी एडगर जॉन्स और एंटनी रामोस

Battered bollywoodइस साल की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली शीर्ष 10 फिल्मों में सात हिंदी भाषा की फिल्में नहीं हैं। इस जानकारी से यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो जाती है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अभी बुरे दिन चल रहे हैं। ऑरमैक्स मीडिया द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष 10 फिल्मों में तीन-तीन फिल्में तेलुगू, हिंदी और मलयालम की हैं और एक फिल्म हॉलीवुड की है।

ऑरमैक्स ने कहा है, ‘साल 2024 के पहले छह महीनों में ही मलयालम सिनेमा ने साल 2023 में जितनी कमाई की थी उससे ज्यादा कमाई कर ली है। उद्योग में मलयालम भाषा की हिस्सेदारी 15 फीसदी है, जो पहले 5 फीसदी हुआ करती थी। उस लिहाज से यह तीन गुना वृद्धि है।’

ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक, पिछला साल की पहली छमाही में स्थिति थोड़ी अलग थी, तब देश में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली शीर्ष 10 में पांच गैर-हिंदी भाषा की फिल्में थीं। कुल मिलाकर इस साल के शुरुआती छह महीनों में भारत में फिल्मों ने कुल 5,015 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले तीन फीसदी अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बीते साल की तरह की इस साल की दूसरी छमाही में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है क्योंकि साल के आखिरी छह महीनों में पुष्पा 2: द रूल, स्त्री 2, सिंघम अगेन, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और देवरा जैसी दमदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं।’

ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगू प्रोडक्शन की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने 772 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इस साल के पहले छह महीनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस साल की पहली छमाही में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म हृतिक रोशन, दीपिका पडुकोणे और अनिल कपूर अभिनीत फाइटर रही। ऑरमैक्स के मुताबिक, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सकल कमाई 243 करोड़ रुपये रही। मगर फिल्म का बजट ही 250 करोड़ रुपये था इसलिए फिल्म को सफल नहीं माना गया।

ऑरमैक्स ने कहा. ‘हिंदी सिनेमा ने एक साल पहले के मुकाबले इस साल बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी में मामूली गिरावट देखी है, जो 37 फीसदी से कम होकर 35 फीसदी हो गई है। इससे पता चलता है कि पिछले साल रिलीज हुई पठान की तरह इस बार अब तक कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है।’

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement