facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्यूरो ने साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 30 मिलियन डॉलर

Advertisement

सोरेनसन कैपिटल और पेपाल वेंचर्स के सहयोग से फंडिंग, डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों और वैश्विक विस्तार पर फोकस।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:36 PM IST
Ranjan R Reddy, Founder and CEO, Bureau

डिजिटल धोखाधड़ी रोकथाम पर केंद्रित अग्रणी रिस्क इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ब्यूरो ने फंडिंग के सीरीज बी दौर में 3 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह रकम सोरेनसन कैपिटल के नेतृत्व में जुटाई गई जिसमें पेपाल वेंचर्स ने भी भागीदारी की। मौजूदा निवेशकों कॉमर्स वेंचर्स, जीएमओ वेंचर पार्टनर्स, विलेज ग्लोबल, कुओना कैपिटल और एक्सवाईजेड वेंचर्स सहित मौजूदा निवेशकों का समर्थन बरकरार है।

बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने की योजना के साथ ब्यूरो इस जुटाई गई रकम का उपयोग अपने योजनाओं के पोर्टफोलियो को बढ़ाने और कर्मचारियों की नियुक्ति में करेगी। इस रकम से कंपनी अपनी योजना तैयार करने वाली टीम बढ़ाएगी। धोखाधड़ी के खिलाफ इस मुहिम में वैश्विक वित्तीय परिवेश को मजबूत करने के लिए वह अपनी भौगोलिक पहुंच का भी विस्तार करेगी।

ब्यूरो के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी रंजन आर रेड्डी ने कहा, ‘जैसे-जैसे साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, ब्यूरो इस डिजिटल अपराध के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे है। सोरेनसन कैपिटल और पेपाल वेंचर्स का यह निवेश धोखाधड़ी रोकथाम के प्रति हमारे नजरिये को दर्शाता है और दुनिया भर में कारोबारों एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा के हमारे मिशन को मजबूत करता है।’

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement