facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा स्टील, JSW और SAIL पर सांठगांठ कर कीमत तय करने का आरोप, CCI जांच में खुलासा

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच रिपोर्ट के नतीजों पर कंपनियों से जवाब मांगा है, साथ  ही कंपनियों को वित्तीय ब्योरा भी देने के लिए कहा है

Last Updated- January 06, 2026 | 11:33 PM IST
Steel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रमुख स्टील कंपनियों पर  सांठगांठ कर कीमत तय करने का मामला सामने आया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच में पाया गया है कि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात विनिर्माता सेल ने उत्पादों के दाम तय करने के लिए आपस में मिलीभगत कर इस तरह से ​समझौते किए जो प्रतिस्पर्धा के ​खिलाफ हैं। मामले से अवगत सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रतिस्पर्धा आयोग ने जांच रिपोर्ट के नतीजों पर कंपनियों से जवाब मांगा है, साथ  ही कंपनियों को वित्तीय ब्योरा भी देने के लिए कहा है।

सूत्रों ने बताया कि प्रतिस्पर्धा आयोग जांच रिपोर्ट का मूल्यांकन कर रहा है और इस मामले में अंतिम आदेश जारी नहीं किया है। अंतिम आदेश के तहत अगर कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाना है तो उसकी गणना करने के लिए सीसीआई संबं​​धित कंपनियों से वित्तीय विवरण मांगता है। 

एक सूत्र ने कहा, ‘जांच महानिदेशक द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सभी पक्षों की आप​त्तियों और सुझाव के लिए सीसीआई एक प्रक्रियात्मक आदेश जारी करता है। आयोग ने अभी तक इस मामले में कोई अंतिम राय नहीं बनाई है।’

इस बारे में पूछे जाने पर जेएसडब्ल्यू स्टील ने कोई टिप्पणी नहीं की। टाटा स्टील और सेल का पक्ष जानने के लिए ईमेल किया गया मगर खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं आया।

सीसीआई 2021 से ही स्टील क्षेत्र में गोलबंदी या सांठगांठ की जांच कर रहा था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सीसीआई के आदेश का जिक्र करते हुए कहा गया है कि प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में ‘कंपनियों का व्यवहार भारतीय प्रतिस्पर्धा कानून के ​खिलाफ पाया गया है’ और कुछ लोगों को जिम्मेदार भी ठहराया गया है। पिछले साल जनवरी में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि स्टील और सीमेंट उद्योग के ‘सांठगांठ’ देश और इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी समस्या हैं।

उन्होंने कहा था, ‘स्टील और सीमेंट उद्योग कुछ ही लोगों के हाथ में हैं। वे हमेशा सांठगांठ कर कीमत तय करते हैं। उनका सांठगांठ देश के लिए एक बड़ी समस्या है।’

भारत दुनिया में स्टील का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और देश के बड़े स्टील उत्पादक कुल उत्पादन का आधे से ज्यादा स्टील उत्पादन करते हैं। बिगमिंट के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में देश में कुल क्रूड स्टील की क्षमता 21 करोड़ टन थी। इनमें जेएसडब्ल्यू स्टील की हिस्सेदारी 17.48 फीसदी, टाटा स्टील की 13.29 फीसदी और सेल की हिस्सेदारी 10.10 फीसदी थी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीआई की जांच 2021 में तब शुरू हुई जब बिल्डरों के एक समूह ने अदालत में मामला दायर कर आरोप लगाया था कि 9 कंपनियां मिलकर स्टील आपूर्ति को बा​धित करने और कीमतें बढ़ाने का काम कर रही हैं। रॉयटर्स ने 2022 में बताया था कि सीसीआई ने उद्योग की जांच के दौरान कुछ छोटी स्टील कंपनियों पर छापा मारा था।। सीसीआई के अक्टूबर के आदेश से पता चला कि बाद में जांच का दायरा बढ़ाकर 31 कंपनियों और उद्योग समूह के साथ-साथ उद्योग के दर्जनों अ​धिकारियों तक कर दिया गया।

Advertisement
First Published - January 6, 2026 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement