facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर-व्यक्तिगत डेटा संग्रह प्लेटफॉर्म का होगा विकास : चंद्रशेखर

Advertisement

Data Collection Platform: भारतीय स्टार्टअप और कंपनियों को मिलेगा AI मिशन का लाभ

Last Updated- March 11, 2024 | 9:53 PM IST
Digital India Act unlikely to be in place before LS election: Chandrasekhar

हाल में घोषित इंडियाएआई मिशन के तहत केंद्र सरकार गैर-व्यक्तिगत डेटा संग्रह प्लेटफॉर्म विकसित करेगी, जो भारतीय स्टार्टअप और कंपनियों के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने तिरुवनंतपुरम में संवादादाता सम्मेलन को संबांधित करते हुए कहा ‘एआई के लिए डेटा सेट कच्चा माल होता है और इसलिए एक ऐसा गैर-व्यक्तिगत डेटा संग्रह प्लेटफॉर्म होगा, जो केवल भारतीय स्टार्टअप और कंपनियों के लिए उपलब्ध होगा, विदेशी कंपनियों के लिए नहीं।’

उन्होंने यह भी कहा कि एआई मिशन स्वदेशी आधार वाले मॉडल के विकास की सुविधा प्रदान करेगा, जो स्थानीय भारतीय भाषाओं और डेटासेट पर आधारित होंगे। उन्होंने कहा ‘हम अपने स्वयं के भारतीय आधार वाले मॉडल विकसित करेंगे।

दुनिया चैटजीपीटी और ऑपनएआई के बारे में बात कर रही है। हमारी अपनी भाषाओं और हमारे अपने भारतीय डेटासेट के आधार पर हम उम्मीद करते हैं कि भारत के एआई मिशन के परिणामस्वरूप हमारे पास ऐेसे स्वतंत्र एआई मॉडल होंगे, जो भारत में डिजाइन और निर्मित किए जाएंगे।’

उन्होंने बताया कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने वाली भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की वित्तीय सहायता के लिए 2,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के जरिये एआई में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच वर्षों के लिए 10,372 करोड़ रुपये के व्यय के साथ इंडियाएआई मिशन को मंजूरी दी थी।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement