facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्वास्थ्य सेवा उद्योग में साइबर खतरा

Advertisement

मैलवेयर के सबसे ज्यादा हमले, डिजिटाइजेशन और पुरानी प्रणालियों पर निर्भरता बनी चुनौती

Last Updated- December 20, 2024 | 10:04 PM IST
Indians lost Rs 485 crore in UPI fraud, 6.32 lakh cases registered UPI धोखाधड़ी में भारतीयों ने गंवाए 485 करोड़ रुपये, 6.32 लाख मामले दर्ज हुए

क्विक हील की सुरक्षा इकाई सेकराइट ने हाल में एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि भारत के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र साइबर खतरों के लिहाज से सबसे ज्यादा निशाने पर है। डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) के साथ साझेदारी में तैयार की गई सेकराइट लैब की रिपोर्ट में गंभीर चिंता का उल्लेख किया गया है।

इसमें कहा गया है कि इस साल पकड़े गए सभी साइबर खतरों में स्वास्थ्य देखभाल का हिस्सा 21.82 फीसदी रहा है जो आतिथ्य (19.57 फीसदी) और बैंकिंग, वित्त सेवा एवं बीमा (17.38) जैसे अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्र से कहीं ज्यादा है।

इंडिया साइबर थ्रेट रिपोर्ट 2025 में बताया गया है कि विश्लेषण किए गए सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा उद्योग में खतरे का पता लगाने का औसत सबसे ज्यादा 37.29 रहा। इसका कारण संवेदनशील चिकित्सा डेटा, पुरानी प्रणाली पर निर्भरता और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड एवं टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म जैसी स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटाइजेशन में आई तेजी है।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मैलवेयर आए। ये सभी खतरों में 43.38 फीसदी रहा। इसके बाद इन्फेक्टर की 32.43 फीसदी और वर्म्स की 8.43 फीसदी हिस्सेदारी रही। उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान परीक्षण परिणामों और रोगियों की जानकारी से जुड़े आंकड़ों की सेंधमारी की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में 2021 में अपोलो हॉस्पिटल्स के आंकड़ों की सेंधमारी देखी गई जो तीसरे पक्ष के एप्लिकेशन की संवेदनशीलता के कारण हुआ था।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement