facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में औपचारिक नौकरियों में गिरावट, नए EPF सबस्क्राइबरों की संख्या में लगातार दूसरे महीने कमी

Advertisement

महिला और युवा कर्मचारियों की हिस्सेदारी में भी गिरावट, औपचारिक रोजगार में सुस्ती के संकेत

Last Updated- March 20, 2025 | 10:30 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

जनवरी में लगातार दूसरे महीने मासिक नई औपचारिक भर्तियों की संख्या में कमी आई है। इससे श्रम बाजार में औपचारिक रोजगार की कमी के संकेत मिलते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में जनवरी में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या करीब 3 प्रतिशत घटकर 8,23,000 रह गई है, जो दिसंबर में 8,86,734 थी।

ईपीएफओ के आंकड़ों को महत्त्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे औपचारिक श्रम बाजार की स्थिति का पता चलता है और केवल औपचारिक कर्मचारियों को ही सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है और उन्हें श्रम कानूनों से संरक्षण मिलता है।
पिछले साल जनवरी में कुल 8,07,865 नए सबस्क्राइबर ईपीएफ में शामिल हुए थे।

इस साल जनवरी में शामिल कुल 8,23,000 नए ईपीएफ सबस्क्राइबरों में 18 से 25 साल उम्र के युवाओं की हिस्सेदारी मामूली घटकर 57.07 प्रतिशत (4,70,000) रह गई है, जो इसके पहले महीने में 57.28 प्रतिशत (4,85,066) थी। यह महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि इस आयु वर्ग के लोग सामान्यतया श्रम बाजार में पहली बार प्रवेश करते हैं, जिससे तेजी का पता चलता है।

बहरहाल नए सबस्क्राइबरों में महिलाओं की हिस्सेदारी भी जनवरी में घटकर 25.62 प्रतिशत (2,17,000) रह गई है, जो दिसंबर में 26.2 प्रतिशत (2,21,917) थी। हालांकि शुद्ध पेरोल के आंकड़े, जिसमें सामाजिक सुरक्षा संगठन में आए नए सबस्क्राइबर, बाहर हुए सबस्क्राइबर और वापस आए पुराने सबस्क्राइबर शामिल होते हैं, दिसंबर में 17.9 लाख रहे।

बहरहाल शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अनंतिम प्रकृति के होते हैं और अक्सर अगले महीने में इसमें तेज बदलाव होता है। यही वजह है कि नए ईपीएफ सबस्क्राइबर के आंकड़ों को ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘उपरोक्त पेरोल आंकड़े अनंतिम प्रकृति के हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाना और कर्मचारियों का रिकॉर्ड अद्यतन करना एक सतत प्रक्रिया है। पहले के आंकड़े अद्यतन हो जाते हैं।’

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement