facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर में नई भर्तियों में गिरावट, EPFO पेरोल डेटा से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत

Advertisement

EPFO के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में नए ईपीएफ सबस्क्राइबर 3% घटे, महिलाओं की हिस्सेदारी भी कम हुई

Last Updated- February 25, 2025 | 10:45 PM IST
In UP 21 per cent more youths get employment through State KVIC

दिसंबर में नई औपचारिक भर्तियों में कमी आई है। इससे माह के दौरान औपचारिक श्रम बाजार में गिरावट के संकेत मिलते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा मंगलवार को जारी पेरोल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के तहत दिसंबर में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या करीब 3 फीसदी घटकर 8,47,000 रह गई है, जो नवंबर में 8,74,000 थी।

ईपीएफओ का आंकड़ा महत्त्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे औपचारिक श्रम बाजार की स्थिति का पता चलता है और औपचारिक कार्यबल को ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ मिलते हैं और इन श्रमिकों को श्रम कानूनों का संरक्षण मिलता है।

दिसंबर में कुल 8,47,000 नए ईपीएफ सबस्क्राइबरों में से 18 से 25 साल की उम्र के युवा लोगों की हिस्सेदारी बढ़कर 57.3 फीसदी (4,85,000) हो गई है, जो नवंबर में 54.9 फीसदी (4,80,600) थी। यह महत्त्वपूर्ण होता है क्योकि इस उम्र समूह के सबस्क्राइबर सामान्यतया श्रम बाजार में पहली बार आने वाले लोग होते हैं, जिससे बाजार में तेजी का पता चलता है।

बहरहाल नए सबस्क्राइबरों में महिलाओं की हिस्सेदारी घटकर 25.9 फीसदी (2,20,000) रह गई है, जो इसके पहले के महीने में 27.4 फीसदी (2,39,800) थी।

वहीं दिसंबर में पेरोल की शुद्ध बढ़ोतरी 16 लाख रही है। इसमें सामाजिक सुरक्षा संगठन में नए शामिल सबस्क्राइबरों, बाहर निकले सबस्क्राइबरों और वापस आए पुराने सबस्क्राइबरों के आंकड़े शामिल होते हैं। हालांकि शुद्ध मासिक पेरोल के आंकड़े अनंतिम प्रकृति के होते हैं और अक्सर अगले महीने में इन आंकड़ों में तेज बदलाव होता है। यही वजह है कि नए ईपीएफ सबस्क्राइबरों के आंकड़े को शुद्ध बढ़े सबस्क्राइबरों के आंकड़े से ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है।

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement