facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY25 में इंडस्ट्रियल, वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क की मांग 13-14 प्रतिशत बढ़ेगी: ICRA रिपोर्ट

Advertisement

ICRA की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 4.7 करोड़ वर्ग फुट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 3.7 लाख वर्ग फुट था।

Last Updated- July 09, 2024 | 2:03 PM IST
Industrial-warehousing sector Q12026

औद्योगिक व वेयरहाउस लॉजिस्टिक्स पार्क (IWLP) की मांग चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आठ बड़े बाजारों में सालाना आधार पर 13-14 प्रतिशत बढ़कर करीब 42.4 करोड़ वर्ग फुट होने का अनुमान है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 4.7 करोड़ वर्ग फुट का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 3.7 लाख वर्ग फुट था। वृद्धि अनुमान इक्रा के रेटेड पोर्टफोलियो के एक सीमित सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें 17 शहरों की 58 इकाइयों ने हिस्सा लिया। इन इकाइयों का कुल पट्टा योग्य क्षेत्रफल करीब 3.4 लाख वर्ग फुट है।Real

इक्रा में कॉरपोरेट रेटिंग के सहायक उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र प्रमुख तुषार भारम्बे ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में आठ प्राथमिक बाजारों में ग्रेड ए वेयरहाउस स्टॉक 21 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 18.3 करोड़ वर्ग फुट हो गए और वित्त वर्ष 2024-25 में इसमें 19-20 प्रतिशत की और वृद्धि होने का अनुमान है।’’

भारत में वर्तमान ग्रेड ए स्टॉक का 50-55 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वैश्विक संचालकों/निवेशकों जैसे CPPIB, GLP, ब्लैकस्टोन, ESR, एलियांज, GIC और CDC समूह आदि द्वारा समर्थित है।

उन्होंने कहा कि ग्रेड A गोदामों के लिए दीर्घकालिक वृद्धि की संभावनाएं आधुनिक, कुशल और ESG-अनुरूप गोदामों के लिए किराएदारों की बढ़ती प्राथमिकता से समर्थित हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement