facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023-24 में 15.4 करोड़ तक पहुंचने की संभावना: रिपोर्ट

Advertisement

विमानन उद्योग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इस दौरान घरेलू एयरलाइंस का शुद्ध घाटा कम होकर 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है।

Last Updated- April 12, 2024 | 4:27 PM IST
air passenger
Representative Image

घरेलू हवाई यात्री यातायात (Domestic air passenger traffic) वित्त वर्ष 2023-24 में 13 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ लगभग 15.4 करोड़ तक पहुंच सकता है। विमानन उद्योग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया कि इस दौरान घरेलू एयरलाइंस का शुद्ध घाटा कम होकर 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है।

साख तय करने वाली एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को यह भी कहा कि एयरलाइंस की लागत में वृद्धि के मुकाबले राजस्व वृद्धि की क्षमता महत्वपूर्ण है, क्योंकि उससे ही उन्हें मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां और इंजन खराब होने से जुड़े मुद्दे निकट भविष्य में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं।

इक्रा ने कहा कि 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 15.4 करोड़ रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह 2023-24 में घरेलू हवाई यात्री यातायात, वित्त वर्ष 2019-20 के कोविड से पहले के स्तर को पार कर गया है। उस समय यह आंकड़ा लगभग 14.2 करोड़ था।

रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2024 में घरेलू हवाई यात्री यातायात लगभग 13.52 करोड़ होने का अनुमान है, जो फरवरी के लगभग 12.64 करोड़ से 6.9 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement