facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू सड़क लॉजिस्टिक्स उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना: ICRA

Advertisement

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा कि संगठित सड़क लॉजिस्टिक्स रिपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 4.6 प्रतशत की वृद्धि हुई थी।

Last Updated- October 05, 2024 | 4:49 PM IST
road logistics
Representative Image

घरेलू सड़क लॉजिस्टिक्स उद्योग को चालू वित्त वर्ष (2024-25) में राजस्व में नौ प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा कि संगठित सड़क लॉजिस्टिक्स रिपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में 4.6 प्रतशत की वृद्धि हुई थी।

इक्रा के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में इस उद्योग का राजस्व 23,273 करोड़ रुपये रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, “इक्रा को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय सड़क लॉजिस्टिक्स उद्योग का राजस्व सालाना आधार पर छह से नौ प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।”

एजेंसी ने कहा कि ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, खुदरा, रसायन, फार्मास्यूटिकल्स और औद्योगिक वस्तुओं जैसे क्षेत्रों से अच्छी मांग, विभिन्न सरकारी उपायों और नीतियों से इस क्षेत्र के लिए एक स्थिर दृष्टिकोण बना हुआ है।

इक्रा लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग्स) श्रीकुमार कृष्णमूर्ति ने कहा, “पिछले वित्त वर्ष में, उच्च मुद्रास्फीति, असमान मानसून, अपेक्षाकृत फीका त्योहारी सत्र और बढ़ती ब्याज दर के बीच अपेक्षाकृत सुस्त मांग के कारण वृद्धि धीमी रही थी।”

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement