facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

Advertisement

रेल-आधारित हब से मध्य भारत की कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated- January 23, 2026 | 8:56 AM IST
Marine Insurance,

दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड ने घोषणा की है कि उसने मध्य प्रदेश सरकार के साथ पवारखेड़ा में लॉजिस्टिक्स हब स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे रेल-केंद्रित अंतर्देशीय प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जाएगा, जो मध्य भारत को सीधे मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ेगा। यह करार दावोस में विश्व आर्थिक मंच में डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में किया गया।

पवारखेड़ा हब से धार, इंदौर और रायसेन जैसे केंद्रीय रेल गलियारों के दायरे में आने वाले प्रमुख जिलों के लिए अधिक विश्वसनीय कंटेनरीकृत व्यापार को गति मिलेगी। ये जिले फार्मा, टेक्सटाइल, एल्यूमीनियम और कृषि-उत्पाद जैसे तमाम क्षेत्रों में अग्रणी हैं।

पवारखेड़ा हब 88.3 एकड़ में फैला है। इससे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर कंटेनरीकृत रेल संपर्क आसान हो जाएगा। कृषि और औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए वेयरहाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज के अलावा यह हब मध्य प्रदेश को प्रमुख खपत केंद्रों से भी जोड़ेगा।

सुलेयम ने कहा, ‘डीपी वर्ल्ड पवारखेड़ा हब को अंतर्देशीय प्रवेश द्वार के रूप में डिजाइन किया गया है, जो उत्पादकों और निर्माताओं को वैश्विक बाजारों के करीब लाएगा। रेल संपर्क, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन और कार्गो प्रबंधन को एक ही स्थान पर एकीकृत कर हम किसानों, एमएसएमई और बड़े उद्योगों की ढुलाई लागत कम करने, विश्वसनीयता में सुधार करने और वैश्विक व्यापार गलियारों में अधिक मजबूती से प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेंगे।’

कंपनी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स हब से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक जाने का समय सड़क के मुकाबले 30-40 प्रतिशत घट जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement